महर
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ महत् या महार्ह, हिं॰ महरा (= बड़ा, श्रेष्ठ)] [स्त्री॰ महरि]
१. व्रज में बोला जानेवाला एक आदर- सूचक शब्द जिसका व्यवहार विशेषतः जमादारों और वैश्यों आदि के संबंध में होता है । (कभी कभी इस शब्द का व्यवहार केवल श्रीकृष्ण के पालक और पिता नंद के लिये भी बिना उनका नाम लिए ही होता है) ।
उ॰—महर निनय दोउ कर जोरे घृत मिष्टान षय बहुत मनाया ।—सूर (शब्द॰) । (ख) फूर आभलाषन को चाखने के माखन लै दाखन मधुर भरे महर मंगाय रे ।—दीन (शब्द॰) । (ग) व्रज की विरह अरु संग महर की कुवरिहि वरत न नेकु लजान ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. एक प्रकार का पक्षी ।
उ॰— सारो सुवा महर कोकिला । रहसत आइ पपीहा मिला ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. दे॰
महरा ।
उ॰—नाऊ बारी महर सब, धाऊ धाय समेत ।—रघुराज (शब्द॰) ।
महर
२ वि॰ [फ़ा॰ मेहर (= दया)] दयावान् । दयालु । (डिं॰) ।
महर
३ संज्ञा पुं॰ [अ॰]
१. मुसलमानों में वह संपत्ति या धन जो विवाह के समय वर की ओर से कन्या को देना निश्चित होता है । मुहा॰—महर बख्शवाना = महर के लिये निश्चित किए गए धन को पत्नी से कह सुनकर पति द्वारा माफ कराना । महर बाँधना = महर के लिये धन या संपत्ति नियत करना ।
महर पु †
४ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ मेह्र] दया । कृपा ।
उ॰—किकरि ऊपर महर कर, संकर मेट सँदेह ।—रघु॰ रू॰, पृ॰ ५६ ।
महर
५ वि॰ [हिं॰ महक] महमहा । सुगंधित ।
उ॰—(क) महर महर घर बाहर राउर देहु । लहर लहर छवि तम जिमि, ज्वलन सनेह ।—रहिमन (शब्द॰) । (ख) महर महर करै फूल नोंद नहिं आइल हो ।—धरम॰ श॰, पृ॰ ६२ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।