🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:14 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

माठ
māṭha
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
माठ १ संज्ञा पुं॰ [सं॰] मार्ग । पंथ । सड़क [को॰] ।
माठ २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ मीठा] एक प्रकार की मिठाई । उ॰— भइ जो मिठाई कही न जाई । सुख मेलत खत जाय बिलाई । मतलड़ छाल और मरकोरी । माठ पिराँके और वुँदौरी ।— जायसी (शब्द॰) । विशेष— मैदे की एक मोटी और बड़ी पूरी पकाकर शक्कर के पाग में उसे पाग लेते हैं । इसी को माठ कहते हैं । यही मिठाई जब छोटे आकार में बनाई जाती है, तब उसे 'मठरी' वा 'टिकिया' कहते हैं । मठरी नमकीन भी बनाई जाती है ।
माठ ३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ मटकी(सं॰ मात्त)] मिट्टी का पात्र जिसमें कोई तरल पदार्थ भरा जाय । मटकी । उ॰— (क) मानो मजीठ की माठ ढरी इक ओर ते चाँदनी बोरत आवत । -शंभु कवि (शब्द॰) । (ख) धरत जहाँ ही जहाँ पग है सुप्यारी तहाँ, मंजुल मजीठ ही की माठ सी धरत जात ।—पद्माकर (शब्द॰) । (ग) स्वामिदसा लखि लखन सखा कपि पघिले हैं आँच माठ मानो घिय के ।— तुलसी (शब्द॰) । (घ) टूट कंध सिर परै निरारे । माठ मँजीठ जानु रण ढारे ।— जायसी (शब्द॰) । विशेष— कविता में यह शब्द प्रायः स्त्रीलिंग ही मिलता है ।
माठ † ४ वि॰ [सं॰ मष्ट, प्रा॰ मट्ठ] मौन । दे॰ मष्ट । उ॰—(क) रह रह, सुंदरि, माठ करि, हलफल लग्गी काइ ।— ढोला॰, दू॰ ३२१ । (ख) काइ लवंतउ माठि करि परदेशी प्रिय आँणि ।— ढोला॰, दू॰ ३४ । मुहा॰—माठ करना= दे॰ मष्ट शब्द का मुहावरा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
माठ or माठ्य m. a road, L. (cf. माच, माथ).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (806,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "माठ" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें