🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:11:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

माना
mānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
माना १ संज्ञा पुं॰ [इबरानी] एक प्रकार का मीठा निर्यास । विशेष—यह निर्यास इटली और एशिया माइनर आदि देशों के कुछ विशिष्ट वृक्षों में से छेब लगाकर निकाला जाता है; अथवा कभी कभी उन वृक्षों पर कुछ कीड़ों आदि की कई क्रियाओं से उत्पन्न होना है और जो पीछे से कई रासायनिक क्रियाओं से शुद्ध करके औषधि के रूप में काम मे लाया जाता है । भारत के कई प्रकार के बाँसों तथा दूसरे अनेक वृक्षों पर भी यह कभी कभी पाया जाता है । यह रेचक होता है और इसके व्यवहार के उपरांत मनुष्य विशेष निर्बल नहीं होता । देखने में यह पीले रंग का, पारदर्शी और हलका होता है और प्रायः बहुत महँगा मिलता है ।
माना † २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मान] अन्नादि नापने का एक पात्र । विशेष— इसमें पाव भर अन्न आता है । यह लकड़ी, मिट्टी या धातु का बना होता है । इससे तरल पदार्थ भी नापे जाते है ।
माना † ३ क्रि॰ सं॰ [सं॰ मान अथवा हिं॰ मापना]
१. नापना । तौलना । उ॰— देखि विवरु सुधि पाय गीध में सवनि अपनो बलु मायो ।— तुलसी (शब्द॰) ।
२. जाँचना । परीक्षा करना ।
माना पु ४ क्रि॰ अ॰ दे॰ समाना या 'अमाना' । उ॰— (क) इतनी बचन श्रवण सुनि हरष्यों फूल्यो अंग न मात । लै लै चरन रेनु निज प्रभु की रिपु के शोणित न्हात ।—सूर (शब्द॰) । (ख) माई कहाँ यह माइगी दीपति जो दिन दो यहि भाँति बढ़ेगी ।—केशव (शब्द॰) ।
माना २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. कुंभ । घड़ा ।
२. प्राचीन काल का एक प्रकार तका मानपात्र जिसमें दो अंजुसली या आठ पल आता था ।
३. चक्की के ऊपर के पाट में लगी हुई वह लकड़ी जिसके छेद मे कौली रहती है । जूआ न हाने पर यह लकड़ा ऊपर के पाट के छेद में जहाँ रहती है ।
४. कुदाल, वसुले आदि का वह छेद जिसमें बेंट लगाइ जाता है ।
५. किसी चीज में बनाया हुआ छेद जिसमे कुछ जड़ा जाय ।
६. अन्न का एक मान जो सोलह सर का होता है ।
७. साधारण छेद ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें