मापना
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] दे॰
मापन [को॰] ।
मापना
२ क्रि॰ सं॰
[सं॰ मापन]
१. कसी पदार्थ के विस्तार, आयत वा वर्गत्व और घनाव का किसी नियत मान से परिमाण करना । नापना । जैसे,— अंगुल के मान के किसी पटरी की लंबाई और चौड़ाई का मान निकालना कि इसकी लंबाई इतने अंगुल वा चौड़ाई इतने अंगुल है । किसी कोठरी के वर्गत्व का मान करना कि वह इतने वर्ग गज की है ।
उ॰— (क) कहि धी शुक्र कहा धौं कोजै आपुन भए भिखारा । जै जैकार भयो भुव मापत तीन पैंड भइ सारो ।— सूर (शब्द॰) । (ख) वावन को पद लोकन मापि ज्यों बावन के वपु माँह सिवायी ।— केशव (शब्द॰) । (ग) हँमन लगों सहचरि सवै देखाहिं नयन दुराइ । मानों मापति लोयननि कर परसनि फैलाइ ।— गुमान (शब्द॰) ।
२. किसी मान वा पैमाने में भरकर द्रव वा चूर्ण वा अन्नादि पदार्थ का नापना । जैसे, दूध मापना, चूना मापना ।
३. पदार्थ के परिमाण को जानने के लिय कोई क्रिया करना । नापना ।
मापना
३ क्रि॰ अ॰ [सं॰ मत्त] मतवाला होना ।
उ॰— नयन सजल तन थर थर काँपी । माँजहि खइ मीन जनु मापी ।— तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।