🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:17:20 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मुठ्ठा
muṭhṭhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मुठ्ठा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मुष्टिका, प्रा॰ मुठ्ठिआ]
१. हाथ की वह मुद्रा जो उंगलियों को मोड़कर हथेली पर दबा लेने से वनती है । बँधी हुई हथेली ।
२. उतनी वस्तु जितनी उपर्युक्त मुद्रा के समय हाथ में आ सके । जैसे, एक मुठ्ठी चावल ।
३. कब्जा । पकड़ । मुहा॰—मुठ्ठी में = कब्जे में । अधिकार में । काबू में । वश में । मुठ्ठी गरम करना = रूपया देना । धन देना । मुठ्ठी वंद या बँधी होना = घर का भेद किसी को मालूम न होना । रहस्य प्रकट न होना । मुठ्ठी भर = थोड़ा । अल्प मात्रा या अल्प संख्या में । उ॰—अंग्रेजों के १५० वर्षों के शासनकाल में शिक्षा की दूषित नीति के कारण केवल मुठ्ठी भर ही लोग शिक्षित हुए हैं ।—शुक्ल आभि॰ ग्रं॰ (जी॰), पृ॰ ३० । मुठ्ठी में रखा होना = बहुत समीप होना । पास होना । जैसे,— कपड़े क्या यहाँ मुठ्ठी में रखे हैं जो तुम्हें दे दिए जाँय ।
४. उपर्युक्त मुद्र के समय बंधे हुए पंजे की चैड़ाई का मान । बँधी हथेली के बराबर का विस्तार । जैसे,—इसका किनारा । मुठ्ठी भर ऊँचा होना चाहिए ।
५. हाथों से किसी के अंगों को विशेषतः हाथ पैर को पकड़ पकड़कर दवाने क्रिया जिससे शरीर की थकावट दूर होती है । चंपी । क्रि॰ प्र॰—भरना ।
६. एक प्रकार की छोटी पतली लकड़ी जिसके दोनों सिरे कुछ मोटे और गोल होते हैं और छोटे बच्चों को खेलने के लिये दी जाती है । इसे बच्चे प्रायः चूसा करते हैं । चुसनी ।
७. घोड़े के सूम और टखने के बीच का भाग ।
८. बच्चों का एक खिलौना । दे॰ मुठुकी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "मुठ्ठा" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें