🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:35:51 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मूठ
mūṭha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मूठ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मुष्टि, प्रा॰ मुट्ठि]
१. उँगलियों को मोड़कर बाँधी हुई हथेली । मुष्टि । मुट्टी । उ॰—जिहि पालन के हित धान समा नित मूठहि मूठ खवावत ही ।—शकुंतला पृ॰ ७५ । वि॰ दे॰ मुट्ठी । मुहा॰—मूठ काना = तीतर, बटेर आदि को मुट्ठी में पकड़कर उनके शरीर में गरमी पहुँचाना जिससे उनमें वल का आना मान जाता है । मूठ मारना = (१) कबूतर को मुट्ठी में पकड़ना । (२) हस्तक्रिया करना ।
२. किसी औजार या हथियार का वह भाग जो व्यवहार करते समय हाथ में रहता हैं । मुठिया । दस्ता । कव्जा । जैसे, तलवार की मूठ, छाते की मूठ, कमान की मूठ । उ॰— टूटि टाटि गोसा गए, फूटि फाटि मूठ गई, जेवरि न राखो जोर जानत है ।—हनुमन्नाटक (शब्द॰) ।
३. उतनी वस्तु जितनी मुट्ठी में आ सके ।
४. एक प्रकार का जूआ जिसमें मुट्ठी में कौड़ियाँ बंद करके बुझाते हैं ।
५. मंत्र का प्रयोग । जादू । टोना । मुहा॰—मूठ चलाना या मारना = जादू करना । टोना मारना । तंत्र मंत्र का प्रयोग करना । उ॰—(क) काहू देवननि मिलि मोटी मूठ मार दी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) पीठि दिए ही नेकु मुरि कर घूँघट पट टारि । भरि गुलाल की मूठि सों गई मूठि सी मारि ।—बिहारी (शब्द॰) । (ग) कोउ पै कोउ मारै मूठ यथा ।—गोपाल (शब्द॰) । (घ) अविर उड़ावैं मूठि मूठि सो चलावै, सखी देखिए लुनाई नटनागर गोपाल की ।— दीनदयाल (शब्द॰) । मूठ लगाना = जादू का असर होना । टोना लगना । मंत्र तंत्र का प्रभाव पड़ना । उ॰—डीठि सी डीठि लगी उनको इनको लगी मूठि सी मूठि गुलाल की ।— पद्माकार (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मूठ" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें