🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 01:51:07 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मूसाकानी
mūsākānī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मूसाकानी लता । आखुग, आखुपत्र, आखुभुक् = बिलार । आखुरथ = आखुवाहन = गणेश ।
२. देवताल । देवहाड ।
३. सूअर । शूकर ।
४. कुदाल । फावड़ा [को॰] ।
५. चोर [को॰] ।
६. कृपण । कंजुस [को॰] ।
मूसाकानी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मूषाकर्णी] औषध में प्रयुक्त होनेवाली एक प्रकार की लता जो प्रायः सारे भारत की गीली भूमि में चौमासे में पाई जाती है । चूहाकानी । आखुकर्णी । विशेष—इस लता की पत्तियाँ आकार में गोल प्रायः आधा से डेढ़ इंच तक की होती हैं, जो देखने में चूहे के कान के समान, वीच में कमानदार और रोएँदार होती हैं । इसकी शाखाएँ बहुत घनी होती हैं और इसकी गाँठों में से जड़ निकलकर जमीन में जम जाती है । इसमें बैंगनी या गुलाबी रंग के छोटे छोटे फूल और चने के समान गोल फल लगते हैं जो पहले हरे अथवा बैंगनी रंग के और पकने पर भूरे रंग के हो जाते हैं । ये फल चीरने पर दो दलों में विभक्त हो जाते हैं और प्रत्येक दल में से एक बीज निकलता है । इसके प्रायः सभी अंग औषधि के रूप में काम में आते हैं । विशेषतः चूहे के विष को दूर करने के लिये इसे लगाया और इसका काढा़ पीया जाता है । वैद्यक में यह चरपरी, कड़वी, कसैली, शीतल, हलकी, दस्तावर, रसायन तथा कफ, पित्त, कृमि, शूल, ज्वर, ग्रंथि, सूजाक, प्रमेह, पांडु, भगंदर और कोढ़ आदि रोगों को दूर करनेवाली मानी जाती है । मूत्ररोग, उदररोग, हृदय- रोग आदि में भी् इसका व्यवहार होता है और यह रक्तशोधक भी होती है । यह बड़ा और छोटी दो प्रकार की होती है । इसके अतिरिक्त इसके और भी कई भेद होते हैं, जिनमें से एक भेद के पत्ते गोभी के पत्तों की तरह लंबे और किनारे पर कटाबदार होते हैं । एक और भेद क्षुप जाति का होता है, जो एक से चार फुट तक ऊँचा होता है । इसका डंठल पीला होता है, जिसमें से बहुत सी शाखाएँ निकलती हैं । इन सबका व्यवहार पथरी के समान होता है । इसे 'चूहाकानी' भी कहते हैं । पर्या॰—आखुकर्णी । द्रवंती । मूषिकपर्णी । मूषिकाहृदा । उंदरकर्णी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "मूसाकानी" आता है (18)
वृषपर्णी मूसाकानी । आखुकर्णीसंचित्रा मूषाकर्णी । मूसाकानीसुतश्रेणी मूसाकानी । मूषिकपर्णी । विशेष दे॰ 'मूसाकानी'बहुकर्णिका मूसाकानीसुवर्णी मूसाकानी । आखुपर्णीतालपत्री मूसाकर्णी । मूषकपर्णी । मूसाकानीन्यग्रोधा न्यग्रोधी । मूसाकानीन्यग्रोधी मूसाकानीफंजिपत्रिका मूसाकानीपत्रश्रेणी मूसाकानीप्रत्यकपर्णी दैती वृक्ष । मूसाकानीपुष्पश्रेणी मूसाकानीप्रत्यकश्रेणी दंती वृक्ष । मूसाकानीद्रवंती नदीविक्रांता अग्निमंथ वृक्ष । अरणीनियामकगण रसायन में पारे को मारनेवाली ओषधियों का समूह । विशेष—सर्पाक्षी, बनककड़ी…सुरसादिवर्ग वैद्यक में कुछ विशिष्ट ओषधियों का एक वर्ग । विशेष—इस वर्ग में तुलसी (स…सहस्त्रमूलिका सहस्त्रमूली संज्ञा स्त्री॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬