अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
मैदान संज्ञा पुं॰[फा़॰] १. धरती का वह लंबा चौड़ा विभाग जो । समतल हो और जिसमे पहाड़ी या घाटी आदि न हो । दूर तक फैली हुई सपाट भूमि । उ॰—जब कढी़ कोशल नगर तें मैदान माहिं बरात । तब भयो देवन भोर मानहु सिंधु द्वितिय देखात ।—रघुराज (शब्द॰) । मुहा॰—मैदान छोड़ना या करना = (१) किसी काम के लिये बीच में कुछ जगह खाली छोड़ना । (२) मैदान जना = शौचादि के लिये जाना । (विशेषतः वस्ती के बाहर) । २. वह लंबी चौड़ी भूमि जिसमें कोई खेल खेला जाय अथवा इस ी प्रकार का और कोई प्रतियोगिता या प्रतिद्वंद्विता का काम हो । उ॰—(क) चहुँ दिसि आव अलोपत भानू । अव यह गोय यही मैदानू ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) श्री मनमोहन खेलत चौगान । द्वारावती कोट कंचन में रच्यौ रुचिर मैदान ।—सूर (शब्द॰) । मुहा॰—मैदान में आना = मुकाबले पर आना । प्रायोगिता या प्रातिद्वंद्विता के लिये सामने आना । उ॰—अग्ग आउ मैदान ज्वान मरदुन मुप जोरहि ।—पृ॰ रा॰, ६४ ।१४० । मैदान में उतरना = कुश्ती के लिये अखाड़े में आना । कार्यक्षेत्र में आना । मैदान साफ होना = मार्ग में कोई बाधा आदि न होना । मैदान मारना = प्रातियोगिता में जीतना । खेल, बाजी आदि में जीतना । ३. वह स्थान जहाँ लड़ाई हो । युद्धक्षेत्र । रणक्षेञ । मुहा॰—मैदान करना = लड़ना । युद्ध करना । उ॰—जेहि पर पढ़ि करि मैं मैदाना । जीतहुँ सकल बीर बलवान ।—विश्राम (शब्द॰) । मैदान छोड़ना = लड़ाई के स्थान से हट जाना । मैदान बदना = लड़ने या बलपरीक्षा के लिये दिन, स्थान नियत करना । मैदान मारना = विजय प्राप्त करना । मैदान हाथ रखना = लड़ाई में विजयी होना । जीतना । मैदान होना = युद्ध होना । ४. किसी पदार्थ विस्तार । ५. रत्न आदि का विस्तार । जवाहिर की लंबाई चौड़ाई । (जौहरी) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।