🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:55:01 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मोरचा
moracā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मोरचा संज्ञा पुं॰ [फा़॰ मोरचह्]
१. लोहे की ऊपरी सतह पर चढ़ आनेवाली लाल या पीली रंग की बुकनी की सी तह । जंग । विशेष—लोहे पर जमनेवाली यह तह वायु और नमी के योग से रासायनिक विकार होने से उत्पन्न होती है । यह लाल बुकनी वास्तव में विकारप्राप्त लोहा ही है ।
२. दर्पण पर जमी हुई मैल । उ॰—(क) जब लग हिय दरपन रहै कपट मोरचा छाइ । तब लग सुंदर मीत मुख कैसे दृगन दिखाइ ।—रसनिधि (शब्द॰) । (ख) पहिर न भूषन कनक के कहि आवत एहि हेत । दरपन के से मोरचा देह दिखाई देत ।—बिहारी (शब्द॰) । विशेष—प्राचीन काल में दर्पण लोहे को माँजते माँजते चमकदार बनाए जाते थे, इसी से दर्पण के साथ 'मोरचा' शब्द का प्रयोग चला आ रहा । 'दर्पण' के लिये फारसी का 'आईना' शब्द वास्तव में 'आहना' का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ 'लोहे का' होता है । क्रि॰ प्र॰—जमना ।—लगना । मुहा॰—मोरचा खाना =मोरचा लगाने से खराब होना ।
मोरचा २ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ मोरचाल]
१. वह गड्ढा जो गढ़ के चारों और रक्षा के लिये खोद दिया जाता है ।
२. वह सेना जो गढ़ के अंदर रहकर शत्रु से लड़ती है ।
३. वह स्थान जहाँ से सेना, गढ़ या नगर आदि की रक्षा की जाती है । वह स्थान जहाँ खड़े होकर शत्रुसेना से लड़ाई की जाती है । मुहा॰—मोरचाबंदी करना =गढ़ के चारों ओर गड्ढा खोदकर या टीले बनाकर यथास्थान सेना नियुक्त करना । मोरचा जीतना =शत्रु के मोरचे पर अधिकार कर लेना । मोरचा बाँधना =दे॰ 'मोरचाबंदी करना' । उ॰—बढ़ि बढ़ि बाँधे मोरचे लाग देखि नियराइ ।—हम्मीर॰, पृ॰ २७ । मोरचा मारना =दे॰ 'मोरचा जीतना' । मोरचा लेना =युद्ध करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "मोरचा" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें