🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:15:20 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मोहनी
mohanī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मोहनी १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. वैशाख सुदी एकादशी ।
२. एक लंबा सुत सा कीड़ा जो हल्दी के खेतों में पाया जाता है । इसे पाकर तांत्रिक लोग वशीकरण यंत्र बनाते हैं ।
३. एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में सगण, भगण, तगण, यगण और सगण होते हैं । दे॰ 'मोहिनी—६' ।
४. भगवान् का वह स्त्री- रुप जो उन्होने समुद्रमंथन के उपरांत अमृत बाँटते समय धारण किया था ।
५. एक प्रकार की मिठाई । .
६. वशीकरण का मंत्र । लुभाने का प्रभाव । उ॰—(क) जिन निज रुप मोहनी डारी । कीन्हें स्वबस सकल नर नारी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) निरखि लखन राम जाने रितु पति काम मोहि मानो मदन मोहनी मुँड नाई है ।—(शब्द॰) । मुहा॰—मोहनी डालना वा लाना =ऐसा प्रभाव डालना कि कोई एकदम मोहित हो जाय । माया के वश करना । जादु करना । उ॰—नागरि मन गई अरुझाइ । अति विरह तनु भई व्याकुल घर न नेकु सुहाइ । श्याम सुंदर मदनमोहन मोहनी सी लाइ ।—सुर (शब्द॰) । मोहनी लगना =जादु लगने के कारण मोहित होना । मोहित होना । लुभाना । उ॰—आजु गई हौं नंदभवन में कहा कहौं ग्रह चैनु री । बोलि लई नव बधु जानि कै खेलत जहाँ कँधाई री । मुख देखत मोहनी सी लागत रुप न बरन्यो जाई री ।—सुर (शब्द॰) ।
७. माया ।
८. पोई का साग ।
मोहनी २ वि॰ स्त्री॰ [सं॰] मोहित करनेवाली । चित को लुभानेवाली । अत्यंत सुंदरी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मोहनी (ई), f. Portulaca Quadrifida, L.
a partic. illusion or delusion, Sarvad.
a partic. incantation, Kathās.
N. of an Apsaras, Pañcar.
of a female demon (daughter of Garbha-hantṛ), MārkP.
of one of the nine Śaktis of Viṣṇu, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (836,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
मोहनी, स्त्री, (मुह्यत्यनयेति । मुह् + ल्युट् । स्त्रियां ङीष् ।) उपोदकी । इति राज- निर्घण्टः ॥ वटपत्री । इति भावप्रकाशः ॥ (तथास्याः पर्य्यायः । “मोहनी मल्लिकाख्या तु वटपत्रा च मोहना ।” इति वैद्यकरत्नमालायाम् ॥) माया । यथा, महाभारते । १४ । ८० । ४५ । “मया तु मोहनी नाम मायैषा संप्रदर्शिता ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-788-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें