🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:00:34 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मोहरा
moharā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मोहरा १ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ मुँह + रा (प्रत्य॰)] [स्त्री॰ मोहरी]
१. किसी बर्तन का मुँह या खुला भाग ।
२. किसी पदार्थ का ऊपरी या अगला भाग ।
३. एक प्रकार की जाली जो बैल, गाय, भैंस इत्यादि का मुँह कसकर गिराँव के साथ बाँधने के लिये होती है । यह मुँह पर बाँधकर कस दी जाती है, जिससे पशु खाने पीने की चीजों पर मुँह नहीं चला सकता ।
४. सेना की अगली पंक्ति जो आक्रमण करने और शत्रु को हटाने के लिये तैयार हो ।
५. फौज की चढ़ाई का रुख । सेना की गति । उ॰—मही के महीपन को मोरयौ कैसे मोहरा ।—रघुराज (शब्द॰) । मुहा॰—मोहरा लेना =(१) सेना का मुकाबला करना । (२) भिड़ जाना । प्रतिद्वंद्विता करना ।
६. कोई छेद वा द्धार जिससे कोई वस्तु बाहर निकले ।
७. चोली आदि की तनी या बंद । उ॰—कंचुकी सूही कसे मोहरा अति फैलि चली तिगुनी परभासी । मानिक के भुजवंद चुरी माठी कैचन कंकन ओप प्रकासी ।—गुमान (शब्द॰) ।
मोहरा २ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ मोहर]
१. शतरंज की कोई गोटी ।
२. मिट्टी का साँचा जिसमें कड़ा, पछुआ इत्यादि ढालते हैं ।
३. रेशमी वस्त्र घोटने का घोटना जो प्रायः बिल्लौर का बनता है ।
४. सिंगिया विष ।
५. सोने, चाँदी पर नक्काशी करनेवालों का वह औजार जिससे रगड़कर नक्काशी को चमकाते हैं । दुआली ।
६. जहरमोहरा । उ॰—बड़े भाग सरे सतगुरु मिलिगे घोरि पियाए जस मोहरा । कहै कदीर सुनो भाइ साधो गया साघ नहिं बहुरा ।—कबीर श॰, भा॰ ३, पृ॰ ४८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मोहरा" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें