🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:36:49 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रंजक
raṃjaka
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रंजक १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ रञ्जक]
१. रंगसाज ।
२. रँगरेज ।
३. हिंगुल । ईगुर ।
४. सुश्रुत के अनुसार पेट की एक अग्नि । विशेष—यह पित्त के अंतर्गत मानी जाती है । कहते हैं कि यह यकृत और प्लीहा के बीच में रहती है; और भोजन से जो रस उत्पन्न होता है उसे रंजित करती है ।
५. भिलावाँ ।
६. मेहदी ।
७. लाल चंदन (को॰) ।
रंजक २ वि॰ १ रँगनेवाला । जो रँगे ।
२. आनंदकारक । प्रसन्न करनेवाला । जैसे, मनोरंजक ।
रंजक ३ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ रंचक (=अल्प), फ़ा॰?]
१. वह थोड़ी सी बारुद जो बत्ती लगाने के वास्ते बंदूक की प्याली पर रखी जाती है । उ॰— कैयक हजार एक बार बैरी मारि डारे रंजक दगमि मानो अगिनि रिसाने की ।—भूषण (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—देना ।—भरना । मुहा॰—रंजक उड़ाना=(१) बंदूक या तोप की प्याली में बत्ती लगाने के लिये बारुद रखकर जलाना । (२) पादना । (बाजारु) । रंजक चाट जाना=तोप या बंदूक की प्याली में रखी हुई बारुद का यों ही जलकर रह जाना और उससे गोला या गोली न छूटना । रंजक पिलाना=तोप या बंदूक की प्याली में रंजक रखना ।
२. गाँजे, तमाखू या सुलफे का दम ।(बाजारू) । मुहा॰—रंजक देना=गाँजे आदि का दम लगाना ।
३. वह बात जो किसी को भड़काने या उत्तेजित करने के लिये कंही जाय ।
४. कोई तीखा या चटपटा चूर्ण ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
रञ्जक mf(इका)n. colouring, dyeing, ŚārṅgS.
exciting passion or love, charming, pleasing, Cat.
रञ्जक m. a colourist, dyer, painter, Mn. iv, 216
an inciter of affection &c., stimulus, W.
the red powder on the capsules of the Rottleria Tinctoria, L.
biliary humour on which vision depends, W.
रञ्जक n. cinnabar, L.
vermilion, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (863,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
रंजक a. [रंजयति रंज्-णिच् ण्वुल्] 1 Colouring, painting, dyeing. --2 Exciting love or passion. --3 Pleasing, amusing. --कः 1 A painter, dyer. --2 An exciter, a stimulus. --कं 1 Red sandal. --2 Vermilion.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0902-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
रञ्जक न० रञ्जयति रन्ज--णिच्--ल्युल् । १ हिङ्गुले राजनि० २ प्रीतिकारके त्रि० । ३ काम्पिल्लवृक्षे पु० (डहरकरमचा) राजनि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4790,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
रञ्जकं, क्ली, (रञ्जयतीति । रन्ज् + णिच् + ण्वुल् ।) हिङ्गुलम् । इति राजनिर्घण्टः ॥ (गुणादयोऽस्य हिङ्गुलशब्दे विज्ञेयाः ॥)
रञ्जकः, पुं, (रञ्जयतीति । रन्ज् + णिच् + ण्वुल् ।) कम्विल्लकः । इति राजनिर्घण्टः ॥ प्रीतिजनकः । वस्त्रादिरागकर्त्ता च ॥ (अस्य गृहे भोजनं निषिद्धं यथा, मनौ । ४ । २१६ । “श्ववतां शौण्डिकानाञ्च चेलनिर्णेजकस्य च । रञ्जकस्य नृशंसस्य यस्य चोपपतिर्गृहे ॥” नाद्यादिति शेषः ॥ पित्तान्तर्गतोऽग्निविशेषः । यथा, -- “यत्तु यकृत्प्लीह्नोः पित्तं तस्मिन् रञ्जकोऽग्निरिति संज्ञा सरसस्य रागकृदुक्तः ।” इति सुश्रुते सूत्रस्थाने २१ अध्यायः ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4-086-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें