🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:52:08 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रपटना
rapaṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रपटना पु † १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ रफन (= सरकना), मि॰ फ़ा॰ रफ़तन्]
१. नीचे या आगे की ओर फिसलना । जम न सकने के कारण किसी ओर सरकना । जैसे,—गीली मिट्टी में पैर रपटना । उ॰—(क) बाहाँ जोरी निकसे कुज ते रीझि रीझि कहैं बात । कुंडल झलमलात झलकत विवि गात, चकाचौंध सी लागति मेरे इन नैननि आली रपटत पग नहिं ठहरात । राधा- मोहन बने घन चपला ज्यों चमकि मेरी पूतरीन में समात । सूरदास प्रभु के वै वचन सुनहु मधुर मधु अब मोहिं भूली पाँच औ सात ।—सूर (शब्द॰) । (ख) दै पिचकी भजी भीजी तहाँ पर पीछे गुपाल गुलाल उलीचैं । एक ही संग यहाँ रपटे सखि ये भए ऊपर वे भईँ नीचे ।—पद्माकर (शब्द॰) । (ग) हौं अलि आजु गई तरके वाँ महेस जू कालिंदी नीर के कारन । ज्यों पग एक बढ़ायो चहों रपट्यो पग दूसरी लागी पुकारन ।— महेश (शब्द॰) ।
२. शीघ्रता से और बिना ठहरे हुए चलना । बहुत जल्दी जल्दी चलना । झपटना । उ॰—(क) प्रबल पावक बढ़यौ जहाँ काढ़यौ तहाँ डाढ़यौ रपटि लपट भरे भवन—भँहारहौं । तुलसी (शब्द॰) । (ख) रपटत मृगन सरन मारे । हरित बसन सुंदर तनु धारे ।—रघुराज (शब्द॰) । (ग) अनेक अग्ग बाहहीं कितेक मार छाँहहीं । किते परे कराहहीं हँकार सौं रपट्टहीं ।—सूदन (शब्द॰) ।
रपटना २ क्रि॰ स॰
१. किसी काम को शीघ्रता से करना । कोई काम चटपट पूरा करना । जैसे,—थोड़ा सा काम और रह गया है; दो दिन में रपट डालेंगे । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।
२. मैथुन करना । प्रसंग करना । (बाजारू) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "रपटना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें