अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
रमना १क्रि॰ अ॰[सं॰ रमण] १. भोग विलास या सुखप्राप्ति के लिये कहों रहना या ठहरना । मन लगने के कारण कहीं रहना । उ॰—(क) रमि रैन सबै अनतै बितई सो कियो इत आवन भोर ही की ।—केशव (शब्द॰) । २. भोग विलास या रति- क्रिडा़ करना । उ॰—(क) अधिवरणा अरू अंग घटि अंत्यज जनि की नारि । तजि विधवा अरु पूजिता रमियहु रसिक बिचारि ।—केशव (शब्द॰) । (ख) राति कहुँ रमि आयो घरै उर मानै नहीं अपराध किए की ।—पद्माकर (शब्द॰) । ३. आनंद करना । चैन करना । मजा उड़ाना । उ॰—चहुँ भाग वाग तड़ाग । अव देखिए बड़े भाग । फल फूल सो संयुक्त । अलि यों रमै जनु मुक्त ।—केशव (शब्द॰) । ४. चारों ओर भरपूर होकर रहना । व्याप्त होना । भीनना । उ॰—(क) आघ्यात्मिक होइ आत्मा रमत या सों यह बलराम पुनि ।— गोपाल (शब्द॰) । (ख) पाइ पूरण रूप को रभि भूमि केशव- दास ।—केशव (शब्द॰) । (ग) मैं सिरजा मैं मारहूँ मैं जारौं मैं खाउँ । जलथल मैं ही रमि रह्वौ मोर निरजन नाउँ ।—कबीर (शब्द॰) । ५. अनुरक्त होना । लग जाना । उ॰—महादेव अवगुन भवन विष्णु सकल गुणघाम । जेहि कर मन रम जाहि सन तेहि तेही सन काम ।—तुलसी (शब्द॰) । ६. किसी के आस पास फिरना । घुमना । उ॰—(क) कोई परै भैवर जल माँहाँ । फिरत रमहि कोइ देइ न बाँहाँ ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) लसत केतकि के कुल फूल सों । रमत भौर भरे रसमूल सों ।—गुमान (शब्द॰) । ७. चलता होना । चल देना । गायब हो जाना । उ॰—झाल उठी झोली जली खपरा फूटम फूट । जोगी था सो रम गया, आसन रही भभूत ।—कबीर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—देना ।—जाना । ८. आनंदपूर्वक इधर उधर फिरना । विहार करना । मनमाना घुमना । विचरना । उ॰—(क) जे पद पद्म रमत वृंदावन अहि सिर धरि अगनित रिपु मारी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) गोपिन संग निसि सरद का रमत रसिक रस रासि । लहाछह अति गतिन की सबन लखे सब पास ।—बिहारी (शब्द॰) ।
रमना २संज्ञा पुं॰[सं॰ आराम या रमण] १. वह हरा भरा स्थान जहाँ पशु चरने के लिय़े छोड़ दिए जाते है । चराग्रह । उ॰— इत जमना रमना उतै बीच जहानावाद । तामें बसने की करौ करौ न बाद विवाद ।—रसनिधि (शब्द॰) । २. वह सुरक्षित स्थान या घेरा, जहाँ पशु शिकार के लिये या पालने के लिये छोड़ दिए जाते है और जहाँ वे स्वच्छंदतापूर्वक रहते हैं । ३. घेरा । हाता । ४. बाग । ५. कोई सुंदर और रमणीक स्थान ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।