अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
राचना पु † क्रि॰ स॰[हि॰ रचना] रचना । बनाना । उ॰— (क) बे चूने जग राचिया साई नूर निनार । तब आखिर के बखत में किसका करूँ दिदार ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) कोटि इंद्र छिन ही में राचै छिन में करै बिनास । सूर रच्यो उनहीं को सुरपति मैं भूली तेहि आस ।—सूर (शब्द॰) । (ग) धनि धनि सूरदास के स्वामी अदभुत राच्यो राम ।—सूर (शब्द॰) । (घ) विशद विहंगन की वाणी राग राचती सी नाचती तरग ऐन आनंद बधाई सी ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
राचना पु २क्रि॰ अ॰ रचा जाना । बनना ।
राचना पु ३क्रि॰ अ॰[सं॰ रज्जन] १. रँगा जाना । रंग पकड़ना । रंजित होना । उ॰—प्रेम माने कछु सुधे न रही अँग रहे श्याम रँग राची ।—सूर (शब्द॰) । (ख) तो रस राच्यो आन बस, कझो कुटल मति कूर । जाभ निबौरी क्यों लगै, बौरी चाखि खजूर ।—बिहारी (शब्द॰) । (ग) राची भूमि हरित हरित तृण जालन सों बिच खात त्यों फहारन सो छहरात । देव स्वामी— (शब्द॰) । २. अनुरक्त होना । प्रेम करना । उ॰—(क) पर नारी के राचंने सूधो नरकै जाय । यम ताको छँडे़ नहीं कोटिन करै उपाय ।—कबीर (शब्द॰) । (ग) बिरचि मन बहुरि राच्यो आइ । टूटी जुरै बहुत जतननि करि तऊ दोष नहिं जाइ ।—सूर (शब्द॰) । (ग) वहाकि बड़ाई आपनी कत राचत मति भूल । बिन मधु मधुकर के हिए गडै़ न गुडहर फूल ।—बिहारी (शब्द॰) । ३. लीन होना । मग्न होना । डूबना । उ॰—(क) जग जहदा में राचिया झूठे कुल की लाज । तन छीजैं कुल विनासिहै रटै न राम जहाज ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) कछु कुल धर्म न जानई वाके रू प सकल जग राच्यो । बिनु देखे बिनु ही सुने ठगत न कोऊ बाच्यो ।—सूर (शब्द॰) । ४. प्रसन्न होना । उ॰—(क) जय जय तिहुँ पुर जयमाल राम उर वरयैं सुमन सुर रूरे रूप राचहीं ।—तुलती (शब्द॰) । (ख) प्रमान मान नाचहीं । अमान मान राचहीं । समान मान पावहीं । विमान मान धावहीं ।—केशव (शब्द॰) । ५. शोभा देना । भला जान पड़ना । उ॰—आँच न चद्रकला बिच राचत साँच न चारिन के चरसा में ।—मतिराम (शब्द॰) । ६. प्रभावान्वित होना । सोच में या चिता मे पड़ना । उ॰—शोत उष्ण सुख दुख नहि मानै गानि भए कछु सोच न रैचै । जाइ समाइ सूर वा निधि में बहुरि न उलटि जगत में नाचै ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।