🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:29:53 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

राज
rāja
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
राज १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ राज्य]
१. देश का अधिकार या प्रबंध । प्रजा- पालन की व्यवस्था । हुकूमत । राज्य । शासन । उ॰—(क) सुख सोवें जो राज याके सब । दुख पैहैं सो सकल प्रजा अब ।—सूर (शब्द॰) । (ख) खान बलि अली अकबर अद् भुत राज, रावरो है अचल सुयश भीजियतु है ।—गुमान (शब्द॰) । मुहा॰—राज करना = हुकूमत करना । प्रजापालन की व्यवस्था करना । उ॰—मोहिं चलो वन सग लिएँ । पुत्र तुम्हें हम देखि जिएँ । अवधपुरी महँ गाज परै । कै अब राज भरत्थ करै ।— केशव (शब्द॰) । राज काज = राज्य का प्रबंध । राज्य का काम । उ॰—(क) राज काज कुपथ कुसाज भोग रोग को है बेद बुधि विद्या वाय विवस बलकहीं ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) राज काज कछु मन नहिं धरै । चक्र सुदर्शन रक्षा करै ।— सूर (शब्द॰) । राज देना = किसी को किसी देश के शासन का भार देना । किसी को कहीं का शासक बनाना । राज सिंहासन पर बैठाना । राज्य का अधिकार देना । उ॰—दीन्हें मारि असुर हरि ने तब देवन दीन्हों राज । एकन को फगुआ इंद्रासन इक पताल को साज ।—सूर (शब्द॰) । राज पर बैठना = राज सिंहासन पर बैठना । राज्याधिकार पाना । उ॰—जब से वैठे राज, राजा दसरथ भूमि में । सुख सोयो सुरराज, ता दिन ते सुरलोक में ।—केशव (शब्द॰) । राज भूँजना = राज्य का भोग करना । शासन करना । बहुत सुख भोगना । उ॰—राजु कि भूँजव भरत पुर नृप कि जिइहिं बिनु राम ।—मानस, २ । ४९ । राज रजना = (१) राज्य करना । (२) राजाओं का सा सुख भोगना । बहुत सुख से रहना । राजा रजाना = बहुत सुख देना । यौ॰—राजपाट = (१) राजसिंहासन । (२) शासन । उ॰—सिर पर धरि न चलोगे कोऊ अनेक जतन करि माया जारी । राजपाट सिंहासनन बैठे नोल पदम है सो कहे थोरी ।—(शब्द॰) ।
२. उताना भूमिमान जितना एक राजा द्वारा शासित होता ही । एक राजा द्वारा शासित देश । जनपद । राज्य । उ॰—ऋषि राज तज्यों धन धान्य तज्यों सब । नारि तज्यों सुत सोच तज्यों तव ।—केशव (शब्द॰) ।
३. पूरा अधिकार । खूब चलती । जैसे,—आजकल बाजार भर में आपका राज है ।
४. अधिकार काल । समय । जैसे,—पिताजी के राज में सारा सुख भोग लिया ।
५. देश । जनपद । उ॰—एक राज महँ प्रगट जहँ द्वै प्रभु केशवदास । तहाँ बसत है रैनि दिन मूरातवंत विनाश ।— केशव (शब्द॰) ।
राज २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ राज् वा राजः]
१. राजा ।
२. कोई श्रेष्ठ वस्तु । किसी वर्ग की सर्वश्रेष्ठ वस्तु ।
३. वह कारीगर जो ईटों से दीवार आदि चुनता और मकान बनाता है । थवई । राजगीर ।
राज ३ वि॰ श्रेष्ठ । सर्वोच्च । जैसे, मणिराज, ग्रहराज आदि ।
राज ४ संज्ञा पुं॰ [फा॰ राज] रहस्य । भेद । गुप्त बात ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. राज m. (ifc.) = 1. राजन्, a king, sovereign, chief or best of its kind, MBh.; Kāv. &c.
2. राज in comp. for 1. राजन्.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (872,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
राज दीप्तौ भ्वा० उभ० अक० सेट् । राजति ते--अराजीत् अराजिष्ट फणादि० रेजतुः रराजतुः । ऋदित् चङि न ह्रस्वः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4801,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
राज, ऋ ञ ण दीप्तौ । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (भ्वा०-उभ०-अक०-सेट् ।) ऋ, अरराजत् । ञ, राजति राजते । ण, रेजतुः । इति दुर्गा- दासः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4-113-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "राज" आता है (15)
गृहकारक भवननिर्माता । स्थपति । राजसौधकार सौध बनानेवाला । प्रासाद या भवन बनानेवाला । राज । मेमारथवई मकान बनानेवाला कारीगर । ईट पत्थर की जीड़ाई करनेवाला शिल्पी । राज । मेम…गजधर मकान बनानेवाला । मिस्त्री । राज । मेमार । थवईगिलकार गारा या पलस्तर करने वाला व्यक्ति । राजराजगीर मकान बनानेवाला कारीगर । राज । थवईअषडक्षीण जिसे छह आँखो ने न देखा गो अर्थात् दो ही व्यक्तियों को ज्ञात अथवा दृष्टखानक खनने या खोदनेवालाशिल्पी शिल्पकार । कारीगरशिल्पकार वह जो हाथ से अच्छी अच्छी चीजें बनाकर तैयार करता हो । शिल्पी । कारीगर ।…सुधाकार चूना पोतनेवाला । सफेदी करनेवालासूत्रकृत् सूत्रों का रचयिता । सूत्रकारसूत्रधृक् दे॰ 'सूत्रधार'असरार निरंतर । लगातार । बराबरसूत्रकर्मकृत
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें