🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 12:05:38 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रामचंद्र
rāmacaṃdra
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रामचंद्र संज्ञा पुं॰ [सं॰ रामचन्द्र] अयोध्या के राजा इक्ष्वाकुवंशी महाराजा दशरथ के बड़े पुत्र जो ईश्वर वा विष्णु भगवान् के मुख्य अवतारों में माने जाते हैं और जिनकी कथा रामायण में वर्णित है । विशेष—इनका जन्म कौशल्या के गर्भ से हुआ था और इन्होंने वशिष्ठ मुनि से शिक्षा पाई थी । जब ये बालक थे, तभी विश्वामित्र मुनि इन्हें अपने यज्ञ की रक्षा के लिये अपने सात वन में ले गए थे, जहाँ इन्होंनें अनेक राक्षसों का वध किया था । जब यज्ञ समाप्त हो गया, तब ये अपने छोटे भाई लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ राजा जनक के यहाँ सीता के स्वयंवर में गए । वहाँ इन्होंनें शिवजी का धनुष तोड़कर सीता का पाणिग्रहण किया । जब ये लौटकर अयोध्या आए, तब राजा दशरथ इनका अभिषेक करके इन्हें राजगद्दी देना चाहते थे, पर रानी कैकेयी के कहने से उन्होनें इन्हें चौद्ह वर्षों तक वन में रहने के लिये भेज दिया । जब ये वन जाने लगे, तब इनकी स्त्री सीती और इनके छोटे भाई लक्ष्मण भी इनके साथ हो लिए । इनके वन जाने पर पीछे इनके दुखी पिता दशरथ की मृत्यु हो गई । कैकेयी अपने पुत्र भरत को सिंहासन पर बैठाना चाहती थी; पर भरत ने स्पष्ट कह् दिया कि यह राज्य मेरे बड़े भाई रामचंद्र का है; और मै इसे ग्रहण नहीं कर सकता । पीछे भरत रामचंद्र को समझा बुझाकर लाने के लिये वन में भी गए, पर रामचंद्र ने कह दिया कि मैं पिता की आज्ञा से चौदह वर्षो के लिये वन में आया हुँ । और जब तक यह अवधि पूरी न हो जायगी, तब तक मै लोटकर अयोध्या नहीं चल सकता । इसपर भरत इनके खड़ाऊँ ले जाकर और उसे सिंहासन पर स्थापित करके, इनकी ओर से, इनकी अनुपस्थिति में शासन करने लगे । वनवास काल में रामचंद्र अनेक वनों और पर्वतों पर और ऋषियों आदि के आश्रमों पर घूमा करते थे । दंडकारण्य में एक बार लंका का राजा रावण आकार छल से सीता को हर ले गया । इसपर इन्होंने बहुत से वानरों आदि को साथ लेकर लंका पर चढ़ाई की ओर युद्ध में रावण तथा उसके साथी राक्षसों को मारकर और उसका राज्य उसके छोटे भाई विभी- षण को देकर अपनी स्त्री सीता को अपने साथ ले आए । वनवास की अवधि पूरी हो गई थी; इलसिये ये सीधे अयोध्या चले आए और वहाँ आकार सुख से राज्य करने लगे । इनका शासन प्रजा के लिये इतना अधिक सुखद था कि अब तक लोग इनके राज्य को आदर्श समझते है; और अच्छे राज्य की उपमा 'रामराज्य' से देते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
राम—चन्द्र m. ‘R˚-moon’, N. of the principal Rāma called Dāśarathi, as son of Daśa-ratha, and Rāghava, as descended from Raghu (although the affix चन्द्र seems to connect him with the moon, he is not, like Kṛṣṇa and Bala-rāma, of the lunar but of the solar race of kings; he forms the 7th Avatāra of Viṣṇu and is the hero of the Rāmāyaṇa, who, to recover his faithful wife Sītā, advanced southwards, killed the demon Rāvaṇa and subjugated his followers the Rākṣasas, the poetical representatives of the barbarous aborigines of the south), RāmatUp. (IW. 330; RTL. 110)
N. of various kings and authors &c. (also with आचार्य, कवि, क्षिति-पति, चक्र-वर्तिन्, दण्डिन्, दीक्षीत, नैमिष-स्थ or वाजपेयिन्, न्याय-वाग्-ईश, परम-हंस, पाठक, भट्ट, भट्टाचार्य, भार्गव, भिषज्, मिश्र, यज्वन्, यतीश्वर, वाचस्-पति, शास्त्रिन्, सारस्वती, सिद्ध &c.), Cat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (877,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
रामचन्द्र पु० रामश्चन्द्र इवाह्लादकत्वात् । दशरथज्येष्ठपुत्रे श्रीरामे शब्दर० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4805,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
रामचन्द्रः, पुं, (रामश्चन्द्र इवाह्लादकत्वात् ।) श्रीरामः । इति शब्दरत्नावली ॥ (लक्ष्मण- भट्टसुतः स्वनामख्यातः कविविशेषः । स तु अयोध्यानगरे वैराग्यशृङ्गारार्थद्वयोपेतं सटीकं रसिकरञ्जनं नाम काव्यं प्रणीतवान् । तस्यादि- मश्लोको यथा, -- “शुभारम्भेऽदम्भे महितमतिडिम्भे ङ्गितशतं मणिस्तम्भेरम्भे क्षणसकुचकुम्भे परिणतम् । अनालम्बे लम्बे पथि पदविलम्बेऽमितसुखं तमालम्बे स्तम्बेरमवदनमम्बेक्षितमुखम् ॥” एतट्टीकान्तिमश्लोकौ यथा, -- “शृङ्गारवैराग्यशतं सपञ्च- विंशत्ययोध्यानगरे व्यधत्त । अब्दे वियद्वारणबाणचन्द्रे श्रीरामचन्द्रोऽनु च तस्य टीकाम् ॥ श्रीरामन्द्रकविना काव्यमिदं व्यरचि विरति- बीजतया । रसिकानामपि रतये शृङ्गारार्थोऽपि संगृहीतो- ऽत्र ॥” एतत्कविप्रणीतानि रोमावलीशतकप्रभृतीन्य- न्यान्यपि काव्यानि दृश्यन्ते ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4-152-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "रामचंद्र" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬