🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:34:40 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रेख
rekha
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रेख संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ रेखा]
१. रेखा । लकीर । उ॰—दुहुँ नैनन बीच में काजर रेख बिराजत रूप अनूप जग्यो ।—(को॰) । मुहा॰—रेख खींचना या खीचना, खचाना = (१) लकीर बनाना । रेखा अंकित करना । (२) फलाफल का विचार करने के लिये चक्र आदि बनाना । (३) कहने में जोर देना । दृढ़ता प्रकट करना । निश्चय उत्पन्न करना । प्रतिज्ञा करना । कोई बात जोर देकर निश्चित रूप से कहना । उ॰—(क) पूछा गुनिन्ह, रेख तिन खाँची । भरत भुवाल होहिं, यह साँची ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) रेख खँचाइ कहौं बल भाखी । भामिनि भइउ दूध के माखो ।—तुलसी (शब्द॰) । रेख काढ़ना = दे॰ 'रेख खींचना'—१ । उ॰—तृन तोरयो गुन जात जिते गुन काढ़ति रेख मही ।—सूर (शब्द॰) ।
२. चिह्न । निशान । उ॰—बिना रूप, बिनु रेख के जगत नचावै सोइ ।—(शब्द॰) । यौ॰—रूप रेख = आकार । स्वरूप । सूरत । उ॰—ना ओहि ठावं न ओहि बिनु ठाऊँ । रूपरेख बिन निरमल नाऊँ ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. गिनती । गणना । शुमार । हिसाब । उ॰—तीन महँ प्रथम रेख जग मोरी ।—मानस, १ ।
४. नई नई निकलती हुई मूछें । मूछों का आभास । उ॰—देखैं छैल छबीले रेख उठान ।—देव (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—निकलना । मुहा॰—रेख आना, भींजना या भींनना = निकलती हुई मूछों का दिखाई पड़ना ।
५. हीरे के पाँच दोषों में से एक जिसमें हीरे में महीन महीन लकीरें सी पड़ी दिखाई पड़ती हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
रेख m. (mc. for रेखा, fr. √ रिख् = लिख्) a scratch, line, Caurap.
N. of a man g. शिवादि
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (887,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें