🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:49:26 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रेशम
reśama
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रेशम संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰]
१. एक प्रकार का महीन चमकीला और दृढ़ तंतु या रेशा जिससे कपड़े बुने जाते हैं । यह तंतु कोश में रहनेवाले एक प्रकार के कीड़े तैयार करते हैं । विशेष—रेशम के कीड़े पिल्लू कहलाते हैं और बहुत तरह के होते हैं: जैसे,—विलायती, मदरासी या कनारी, चीनी, अराकानी, आसामी, इत्यादि । चीनी, बूलू और बड़े पिल्लू का रेशम सबसे अच्छा होता है । ये कीड़े तितली की जाति के हैं । इनके कई कार्याकल्प होते हैं । अंडा फूटने पर ये बड़े पिल्लू के आकार में होते हैं और रेंगते हैं । इस अवस्था में ये पंत्तियाँ बहुत खाते हैं । शहतूत की पत्ती इनका सबसे अच्छा भोजन है । ये पिल्लू बढ़कर एक प्रकार का कोश बनाकर उसके भीतर हो जाते हैं । उस समय इन्हें कोया कहते हैं । कोश के भीतर ही यह कीड़ा वह तंतु निकालता है, जिसे रेशम कहते हैं । कोश के भीतर रहने की अवधि जब पूरी हो जाती है, तब कीड़ा रेशम को काटता हुआ निकलकर उड़ जाता है । इससे कीड़ े पालनेवाले निकलने के पहले ही कोयों को गरम पानी में डालकर कीड़ों को मार डालते हैं और तब ऊपर का रेशम निकालते हैं । पर्या॰—कौशेय । पाट । कोशा ।
२. रेशम का सूत. रेशा वा बुना हुआ वस्त्र । यौ॰—रेशम की या रेशमी गाँठ = वह ग्रंथि, उलझन वा समस्या जो जल्दी सुलझ न सके । कोई कठिन काम । रेशमी लच्छा = एक मिष्ठान्न ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "रेशम" आता है (12)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें