🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:22:25 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लजालू
lajālū
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लजालू संज्ञा पुं॰ [सं॰ लज्जालु] हाथ डेढ़ हाथ ऊँचा एक काँटेदार छोटा पौधा जिसकी पत्तियाँ छूने से सुकड़कर बंद हो जाती हैं, और फिर थोड़ी देर में धीरे धीरे फैलती हैं । विशेष—इसके डंठल का रंग लाल होता है और महीन महीन पत्तियाँ शमी या बबूल की पत्तियों के समान एक सीके के दोनों ओर पंक्ति में होती है । हाथ लगते ही दोनों ओर की पत्तियाँ संकुचित होकर परस्पर मिल जाती है; इसी से इस पौधे का नाम लजालू पड़ा । इसके फूल गुलाबी रंग की गोल गोल घुंडियों की तरह के होते है, जिनके झड़ जाने पर छोटे छोटे चिपटे बीज पड़ते हैं । भारत के गरम भागों में यह सर्वत्र होता है; जैसे, बंगाल के दक्षिण भाग में कहीं कहीं बहुत दूर तक रास्ते के दोनों ओर यह लगा मिलता है । वैद्यक में यह कटु, शीतल, कपाय तथा रक्तपित्त, अतिसार, दाह, श्रम, श्वास, व्रण, कुष्ठ कफ तथा योनिरोग को दूर करनेवालां माना जाता है । कहीं कहीं पथरी की पीड़ा शांत करने के लिये तथा भगंदर अच्छा करने के लिये इसकी ज़ड़ और डंठल का काढ़ा और पत्तियों का चूर्ण सेवन करते है । रासायनिक परीक्षा से पता चला है कि इस पौघे मे सौ में दस भाग कषाय धातु (टैनीन) होती है । इसके डंठल के चूर्ण को हीरा कसीस के साथ मिलाने से ब्रड़ी अच्छी स्याही बनती है । पर्या॰—लज्जावती लता । वाराहक्रांता । रक्तपादी । शमीपत्रा । स्पृक्का । खदिरपत्रिका । संकोचिनी । समंगी । नमस्कारी । प्रसारिणी । ससपर्णी । खदिरी । गंडमालिका । लज्जा । लज्जिरी । स्पर्शलज्जा । अस्त्ररीधिनी । रक्तमुला । ताम्रमूला । स्वमुप्त । महाभीता । बशिनी । महौपाध ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "लजालू" आता है (19)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें