अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
लटकना क्रि॰ अ॰[सं॰ लडन(=झूलना)] १. किसी ऊँचे स्थान से लग या टिककर नीचे की ओर अधर में कुछ दूर तक फैला रहना । ऊपर से लेकर नीचे तक इस प्रकार गया रहना कि ऊपर का छोर किसी आधार पर टिका हो और नीचे का निरा- धार हो । झूलना । जैसे—छत से फानूस लटकना, पेड़ से लता लटकना, कूएँ में डोरी लटकना । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना । विशेष—'टंगना' और 'लटकना' इन दोनों के मूल भाव में अंतर है । 'र्टंगना' शब्द में किसी ऊँचे आधार पर टिकने या अड़ने का भाव प्रधान है और 'लटकना' शब्द में ऊपर से नीचे तक फैले रहने या अधर में हिलने डोलने का । जैसे,—(क) तसवीर बहुत नीचे तक लटक आई है । (ख) कूएँ में डीरी लटक रही है । ऐसे स्थलों पर 'र्टगना' शब्द का प्रयोग नहीं हो सकता । २. ऊँचे आधार पर टिकी हुई वस्तु का कुछ दूर नीचे तक आकर इधर से उधर हिलना डोलना । झूलना । ३. किसी ऊचे आधार पर इस प्रकार टकना कि टिके या अड़े हुए छोर के अतिरिक्त ओर सब भाग नीचे की ओर अधर में हों । टँगना । जैसे,— वह एक पेड़ की डाल से लटक गया । संयो॰ क्रि॰—जाना । ४. किसी खड़ी वस्तु का किसी ओर को झुकना । नम्र होना । जैसे,—खंभा पूरब की ओर कुछ लटका । दिखाई देता है । ५. लचकना । बल खाना । उ॰—लटकत चलत नंदकुमार ।—सूर (शब्द॰) । मुहा॰—लटकती चाल=वल खाती हुई मनोहर चाल । उ॰— भृकुटी मटकनि पीत पट चटक लटकती चाल । चल चख चित- वनि चोर चित लियो बिहारी लाल ।—बिहारी (शब्द॰) । ६. कोई काम पूरा न होने या किसी बात का निर्णय न होने के कारण दुविधा में पड़ा रहना । झूलना । जैसे,—अभी तक लटक रहे हैं; कुछ फैसला नहीं हो रहा है । ७. किसी काम का बिना पूरा हुए पड़ा रहना । देर होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।