🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:07:44 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लटना
laṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लटना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ लड (=हिलना ड़ोलना)]
१. थककर गिर जाना । लड़खड़ाना । उ॰—मर्कट विकट भट जुटत कटत,न लटत तन जर्जर भए ।—तुलसी (शब्द॰) । संयों॰ क्रि॰—जाना ।उ॰—लटे तन जात किते छत जात ।—सूदन (शब्द॰) ।
२. श्रम, रोग आदि से शिथिल होना । अशक्त होना । दुबला और कमजोर होना । जैसे,—आजकल वे बीमारी से बहुत लट गए है । उ॰—(क) श्री रघुबीर, निबारिए पीर रहौं दरबार परो लटि लूलो ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) तेरे मुँह फेरे मोसे कायर कपुत कूर लटे लटपटेनि को कौन परिगहैगो ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) कटी कटीली कांति पै, लटी लटी अति जाय ।—रामसहाय (शब्द॰) ।
३. ढीला पड़ना । र्मद पड़ना । शक्ति और उत्साह से रहित होना । उ॰—देखि भीरु लटै लगे, मन मन घटै लगे, पाछे पग हटै लगे, क्रम क्रम नटै लगी ।—गोपाल (शब्द॰) ।
४. श्रम से निकम्मा हो जना । अधिक काम करने के योग्य न रह जाना । शिथिल होना । थक जाना । उ॰—रटत रटत रसना लटी तृषा सूखिगे अंग ।—तुलसी (शब्द॰) ।
५. व्याकुल होना । उ॰—फटे फन फनि कै औ लटे दिगदंती दीह, घटे बल कूरम बिकलता को पाई है ।—रघुनाथ (शव्द॰) ।
लटना २ क्रि॰ अ॰ [सं॰ लल, लड (=ललचाना)]
१. ललचाना । लेने के लिये लपकना । चाह करना । लुभाना । उ॰—परिहरि सुरमनि सुनाम गुंजा लखि लटत ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. लिप्त होना । अनुरक्त होना । प्रेमपूर्वक तत्पर होना । लीन होना । उ॰—(क) उलटि तहाँ पग धारिए जासों मन मान्यो । छपद कंज तीज वेलि सों लटि लटि प्रेम न जान्यो ।—सूर (शब्द॰) । (ख) कित बिमोह लटी फटो गगन मगन सियत ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें