🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:23:48 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लटपटा
laṭapaṭā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लटपटा १ वि॰ [हिं॰ लटपटाना] [वि॰ स्त्री॰ लटपटी]
१. गिरता पड़ता । लड़खड़ाता हुआ । निर्बलता या मद आदि के कारण इधर उधर झुकता हुआ । जैसे,—लटपटी चाल । उ॰—धूरि धौन तनु, नैननि अजन, चलत लटपटी चाल ।—सुर (शब्द॰) ।
२. जो ठीक बँधा न रहने के कारण ढीला होकर नीचे की ओर सरक आया हो । ढीलाढाला । जो चुस्त ओर दुरुस्त न हो । अस्तव्यस्त । बिना संवारा हुआ । उ॰— (क) लटपटी पाग उनींदे नैना डग डग डोलत डगमगात ।—सूर (शब्द॰) । (ख) सूर देखि लटपटी पाग पर जावत की छबि लाल ।—सूर (शब्द॰) ।
३. (शब्द आदि) जो स्पष्ट या ठीक क्रम से न निकले । टूटा फूटा । उ॰—ज्यों ज्यों बलकति बैन लटपटे कहति छबीली ।-व्यास (शव्द॰) ।
४. जो ठीक क्रम से न हो । अव्यवस्थित । अंडबंड । अटसर ।
५. थककर गिरा हुआ । हारा हुआ । अशक्त । बेवस । उ॰—तेरे मुँह फेरे मोसे कायर कपुत कूर लटे लटपटेनि को कौन परिगहैगी ।— तुलसी (शब्द॰) ।
लटपटा २ वि॰
१. जो लेई की तरह गाढ़ा हो । जो न पानी की तरह पतला हो और न बहुत अधिक गाढ़ा । लुटपुटा । जैसे,— लटपटी तरकारी ।
२. भींजा हुआ । गिंजा हुआ । मलादला हुआ । जो इधर उधर सुकड़ा हुआ हो, साफ या बराबर न हो । जिसमें शिकत या सिलवट पड़ी हो । (कपड़ा इत्यादि) । उ॰—त्रिबली पलोटन सलोट लटपटी सारी चोट चटपटा अटपटी चाल अटक्यो ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें