🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:01:26 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लदना
ladanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लदना † १ वि॰ [हिं॰] लदी वस्तु को ढोनेवाला । वोझा ढोनेवाला । लद्दू ।
लदना २ क्रि॰ अ॰ [अनुकरणात्मक देश॰] भाराक्रांत होना । भारयुक्त होना । बोझ ऊपर लेना । बोझ से भरना । ऊपर पड़ी हुई वस्तुओं के ढेर से भरना । जैसे,— (क) मेज किताबो से लदी हुई है । (ख) गाड़ी असवाव से लदी हुई आ रही है । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. किसी वस्तु का किसी वस्तु के समूह से ऊपर ऊपर भर जाना । आच्छादित होना । पूर्ण होना । जैसे,— (क) यह पेड़ फलों या फूलों से लदा है । (ख) वह स्त्री गहनों से लदी है ।
३. सामान ढ़ोनेवाली सवारी (जैसे, गाड़ी घोड़ा, बैल, ऊँट) का वस्तुप्रो ं से पूर्ण होना । बोझ से भर जाना या भरा जाना । जैसे,— गाड़ी लद रही है ।
४. किसी भारी या वजनी चीज का दूसरी चीज के ऊपर होना या रखा जाना । किसी वस्तु के ऊपर बोझ के रुप में पड़ना या रखा जाना । जैसे,— (क) तुम उसकी पीट पर लद जाओ । (ख) मेज पर किताबें लदी हुई हैं ।
५. सामान ढोनेवाली सवारी पर वस्तुओं का रखा जाना । बोझ का डाला या रखा जाना । जैसे,— गाड़ी पर उनका असबाब लद रहा है ।
६. जेलखाने जाना । कैद होना । जैसे,— वह सात वरस के लिये लद गया ।
७. परलोक सिधारना । मर जाना । जैसे,— आज वे भी लद गए ।
८. समाप्त होना । खत्म होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "लदना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें