🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:22:27 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लहराना
laharānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लहराना १ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ लहर + आना (प्रत्य॰)]
१. हवा के झोंके से इधर उधर हिलना डोलना । प्रकंपित होना । लहरें खाना । जैसे,—खेत लहराना, या खेतों में धान लहराना, लता लहराना बाल लहराना, पताका लहराना । उ॰—(क) आतप पर्यी प्रभात ताहि सो खिल्यो कमलमुख । अलक भौंर लहराध जूय मिलि करत विविध सुख ।—व्यास (शव्द॰) । (ख) मनु प्रगट मनोरथ की लता ललकि ललकि लहराति है ।—गोपाल (शव्द॰) ।
२. हवा का चलना या पानी का हवा के झोंके से उठना और गिरना । बहना या हिलोर मारना ।
३. सीधे न चलकर साँप की तरह इधर उधर मड़ते या झोंका खाते हुए चलना । जैसे,—यह लकीर लहराती हुई गई है ।
४. मन का उमंग में होना । उल्लास में होना । जैसे,—यह सुनकर उनका मन लहरा उठा ।
५. किसी वस्तु के लिये उत्कंठित होना । प्राप्त करने की इच्छा से अधीर होना । लपकना । जैसे,—उसके लिये वह लहरा उठा ।
६. आग की लपट का निकलकर इधर उधर हिलना । दहकना । भड़कना । उ॰—श्रीषति सुकवि यो वियोगी कहरन लागे, मदन की आगि लहरान लागो तन में ।—श्रीपति (शब्द॰) ।
७. शोभित होना । लसना । विराजना । शोभा- पूर्वक रहना । उ॰—(क) कहै पद्माकर अहरीन की अवाई पर साहब सवाई की ललाई लहराति है ।—पद्माकर (शब्द॰) । (ख) त्यगि भय भाव चहूँ घूमत अनंद भरे विपिन बिहारी पर सुखसाज लहरत ।—(शब्द॰) ।
लहराना २ क्रि॰ स॰
१. हवा के झोंके में इधर उधर हिलाना या हिलने डोलने के लिये छोड़ देना । जैसे,—सिर के बाल लहराना ।
२. सीधे न चलाकर साँप की तरह इधर उधर मोड़ते हुए चलाना । बक्र गति से ले जाना ।
३. बार बार इधर से उधर हिलाना डुलाना । उ॰—सूरदास प्रभु सोइ कन्हैया लहरावति मल्हरावति है ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "लहराना" आता है (13)
लहकना हवा में इधर उधर डोलना । झोंके खाना । लहरानालुलना पु क्रि॰ अ॰ लटकते हुए हिलना डोलना । झूलना । लहराना । दोलित होनालूमना पु क्रि॰ अ॰ लटकना । झूलना । लहरानाहिल्लोलन तरंग उठना । लहरानाहलफा हिलोर । लहर । तरंगझूमना आधार पर स्थित किसी पदार्थ के ऊपरी भाग या सिरे का बार बार आगे पीछे, नीच…ढुरना † ^१ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'ढुनमुनिया'-२फदकना फद फद शब्द करना । भात, रस आदि का पकने समय फद फद शब्द करेक उछलना । खदबद…हलकना पु † क्रि॰ अ॰हालना पु † क्रि॰ अ॰ढुराना गिराकर बहाना । ढरकाना । ढुलकाना । टपकानासकपकाना चकपकाना । आश्चर्ययुक्त होनाहिलोरना जल को क्षुब्ध और तरंगित करना । पानी को इस प्रकार हिलाना कि लहरें उठें
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें