🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:40:54 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लाग
lāga
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लाग संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लगना]
१. संपर्क । संबंध । लगाव । ताल्लुक । जैसे,—(क) इन दोनों में कहीं से कोई लाग तो नहीं मालूम होती । (ख) यह डंडा अधर में बेलाग खड़ा है ।
२. प्रेम । प्रीति । मुहब्बत ।
३. लगावट । लगन । मन की तत्परता । उ॰—बरणत मान प्रवास पुनि निरखि नेह की लाग ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
४. युक्ति । तरकीब । उपाय ।
५. वह स्वाँग आदि जिसमें कोई विशेष कौशल हो और जो जल्दी समझ में न आवे । जैसे,—किसी के पेट या गर्दन के आर पार (वास्तव में नहीं, बल्कि केवल कौशल से) तलवार या कटार गई हुई दिखलाना ।
६. प्रतिस्पर्धा । प्रतियोगिता । चढ़ा ऊपरी । यौ॰—लाग डाँट ।
७. बैर । शत्रुता । दुश्मनी । झगड़ा । क्रि॰ प्र॰—मानना ।—रखना ।
८. जादू । मंत्र । टोना ।
९. वह चेप जिससे चेचक का अथवा इसी प्रकार का और टीका लगाया जाता है ।
१०. वह नियत धन जो विवाह आदि शुभ अवसरों पर ब्राह्मणों, भाटों, नाइयों आदि को अलग अलग रस्मों के संबंध में दिया जाता है ।
११. धातु को फूँककर तैयार किया हुआ रस । भस्म ।
१२. दैनिक भोजन सामग्री । रसद । (बुंदेल॰) ।
१३. भूमिकर । लगान । उ॰—अपनी लाग लेहु लेखो करि जो कछु राज अंश को दाम ।—सूर (शब्द॰) ।
१४. एक प्रकार का नृत्य । उ॰—अरु लाग धाउ रायरंगाल ।—केशव (शब्द॰) ।
लाग पु २ क्रि॰ वि॰ [हिं॰ लौं] पर्यंत । तक । उ॰—मासेक लाग चलत तेहि बाटा । उतरे जाइ समुद्र के घाटा ।—जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "लाग" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें