🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:38:54 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लुंगी
luṃgī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लुंगी १ संज्ञा स्त्री॰ [बरमी । मि॰ हिं॰ लँगोट या लाँग]
१. धोती के स्थान पर कमर में लपेटने का छोटा टुकड़ा । तहमत । विशेष— इस देश में मुसलमाल, मदरासी और बरमी लोग इस प्रकार कमर में कपड़ा लपेटते हैं, जिसमें पीछे लाँग नहीं बाँधी जाती । क्रि॰ प्र॰—बाँधना ।—मारना ।
२. कपड़े का टुकड़े जो प्रायः खारुए का होता है और जो हजामत बनाते समय नाई इसलिये पैर पर आगे डाल देता है जिसमें बाल उसी पर गिरें ।
३. लाल रंग का एक मोटा कपड़ा । खारुवा ।
लुंगी २ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक बड़ी चिड़िया । विशेष— यह हिमालय के जंगलों में, कुमाऊँ से लेकर नैपाल और भूटान तक, तालों के किनारे पाई जाती है । इसकी लंबाई सवा या डेढ़ हाथ क लगभग और आकृति मोर की सी होती है । इसका अगला भाग काला और लाल होता है । सफेद चित्तियाँ भी होती हैं । चोंच भूरे रंग की होती है । जाड़े के दिनों में यह मैदान में उतर आते हैं और कीड़े मकोड़े खाकर रहती है । कुत्तों की सहायता से लोग इसका शिकार करते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "लुंगी" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें