🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:35:24 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लोकल
lokala
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लोकल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. स्थानविशेष जिसका बोध प्राणी को हो । विशेष—उपनिषदों में दो लोक माने गए हैं—इहलोक और परलोक । निरुक्त में तीन लोकों का उल्लेख मिलता है— पृथ्वी, अंतरिक्ष और द्युलोक । इनका दूसरा नाम 'भू:', 'भुव:' और 'स्व:' है । ये महाव्याहृति कहलाते हैं । इन तीन महाव्याहृतियों की भाँति चार और 'मह:', 'जन:', 'तप:' और 'सत्यम्' शब्द हैं, जो तीनों महाव्याहृतियों के साथ मिलकर सप्तव्याहृति कहलाते हैं । इन सातो महाव्याहृतियों के नाम से पौराणिक काल में सात लोकों क ी कल्पना हुई, जिनके नाम इस प्रकार हैं—भूर्लोक, भुवर्लोक, स्वर्लोक, महर्लोक, जनलोक, तपलोक और सत्यलोक । फिर पिछे इनके साथ सात पाताल—जिनके नाम अतल, नितल, वितल, गभस्तिमान, तल, सुतल और पाताल हैं—और सब मिलाकर चौदह लोक किए गए । पुराणों में पातालों के नाम में मतभेद है । पद्मपुराण में इनके नाम अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल, और पाताल बतलाए गए हैं । अग्निपुराण में अतल, सुतल, वितल, गभस्तिमान्, महातल, रसातल और पाताल; तथा विष्णुपुराण में अतल, वितल, नितल, गभस्तिस्मान्, महातल, सुतल और पाताल इनके नाम लिखे गए हैं । इस प्रकार चौदह लोक या भुवन माने गए हैं । सुश्रुत में लोक दो प्रकार का माना गया है—स्थावर और जंगम ।
२. संसार । जगत् ।
३. स्थान । निवासस्थान । जैसे,—ब्रह्म लोक, विष्णु लोक इत्यादि ।
४. प्रदेश । विषय । दिशा । जैसे,— लोकपाल, लोकपति इत्यादि ।
५. लोग । जन । उ॰—माधव या लगि है जग जीजतु । जाते हरि सों प्रेम पुरातन बहुरि नयो करि कीजतु । कहँ रवि राहु भयो रिपुमति रचि विधि संजोग बनायो । उहि उपकारि आजु यह औसर हरि दर्शन सचु पायो । कहाँ बसहिं यदुनाथ सिंधु तट कहँ हम गोकुल बासी । वह वियोग यह मिलनि कहाँ अब काल चाल औरासी । सूरदास मुनि चरण चरचि करि सुर लोकनि रुचि मानी । तब अरु अब यह दुसह प्रमानी निभिषो पीरि न जानी । सूर (शब्द॰) ।
६. समाज । मानव जाति । उ॰—(क) सब से परम मनोहर गोपी । नँद नंदन के नेह मेह जिन लोग लीक लोपी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) सो जानब सतसंग प्रभाऊ । लोकहु बेद न आन उपाऊ ।—तुलसी (शब्द॰) ।
७. प्राणी । उ॰—उगेहु अरुन अवलोकहु ताता । पंकज लोक कोक सुखदाता ।—तुलसी (शब्द॰) ।
८. यश । कीर्ति । उ॰—लोक में लोक बड़ो अपलोक सुकेशव दास जो होऊ सो होऊ ।—केशव (शब्द॰) ।
९. दृश्य या देखने योग्य वस्तु [को॰] ।
१०. प्रकाश (को॰) ।
११. ७ या १४ की संख्या ।
१२. अपना या निज का स्वरूप (को॰) ।
१३. फज (को॰) ।
१४. भोग्य वस्तु (को॰) ।
१५. चक्षुरिद्रिय । देखने की इंद्रिय । नेत्र (को॰) ।
लोकल २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का पक्षी जो बत्तख से बड़ा और खाकी रंग का होता है ।
लोकल वि॰ [अं॰]
१. प्रांतिक । प्रादेशिक ।
२. किसी एक ही स्थान जिले, नगर या प्रदेश आदि से संबंध रखनेवाला । स्थानीय । प्रादेशिक । यौ॰—लोकल बोर्ड । लोकल गवर्नमेंट ।
लोकल बोर्ड संज्ञा पुं॰ [अं॰] वह स्थानीय समिति जिसके सभ्यों का चुनाव किसी स्थान के कर देनेवाले करते हों और जिसके अधिकार में उस स्थान की सफाई आदि की व्यवस्था हो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें