🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
वदर्धमान, वर्धमान १ वि॰ [सं॰]
१. बढ़ता हुआ । जो बढ़ता जा रहा हो । उ॰—कज्जल का वर्धमान भूधर, उतरा नभ पर, उतरा भू पर ।—अपलक, पृ॰ ९६ ।
२. बढ़नेवाला । वर्धनशील ।
वदर्धमान, वर्धमान् २ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक वर्णवृत्त जिसके चारों चरणों में वर्णों की संख्या भिन्न भिन्न होती है; अर्थात् १४, १३, १८और१५ । विशेष—इसके चारो चरणों में वर्णों की संख्या इस प्रकार होती है । प्रथम चरण—मगण, सगण, जगण, भगण, गुरु, गुरु; द्वितीय चरण—सगण, नगण, जगण रगण, गुरु; तृतीय चरण—नगण, नगण, सगण, नगण, नगण,सगण; और चतुर्थ चरण—नगण, नगण, नगण, जगण, यगण । यथा—गोविंदा पद में जु मित्त चित्त लगैहौ । निहचै यहि भवसिंधु पार जैहौ । असत सकल जग मोह मदहिं सब तज रे । तन मन धन सन भजिए हरि को रे ।
२. मिट्टी का प्याला । सकोरा ।
३. जैनियों के २४ वें जिन महावीर का नाम ।
४. बंगाल का एक जिला और नगर । आधुनिक वर्दवान ।
५. एरंड वृक्ष । रेंड़ (को॰) ।
६. एक प्रकार की पहेली (को॰) ।
७. विष्णु का एक नाम (को॰) ।
८. मीठा नीबू ।
९. हाथों की एक विशिष्ट मुद्रा (को॰) ।
१०. नृत्य की एक मुद्रा (को॰) ।
११. वह मकान जिसमें दक्षिण दिशा में दरवाजा न हो (को॰) ।
१२. वास्तु संबंधी एक तांत्रिक यंत्र वा रेखांकित आकार (को॰) ।
१३. एक विशिष्ट प्रकार का प्रासाद या मंदिर जो उक्त तांत्रिक यत्र के आधार पर निर्मित हो (को॰) ।
१४. ईशान कोण में स्थित दिग्गज ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।