🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
वर्णपाताल संज्ञा पुं॰ [सं॰] पिंगल या छंदःशास्त्र में एक क्रिया जिसके द्वारा यह जाना जाता है कि अमुक संख्या के वर्णों के कुल कितने वृत्त हो सकते हैं और उन वृत्तों में से कितने लघ्वादि और कितने लघ्वंत, कितने गुर्वादि और कितने गुर्वंत तथा कितने सर्वगुरु और कितने सर्वलघु होंगे । विशेष—जितने वर्णों का पाताल बनाना हो, उतनी ही खड़ी रेखाएँ और उन्हें काटती हुई पाँच आड़ी रेखाएँ खींचे । इस प्रकार कोष्ठ बन जाने पर कोष्ठों की पहली पंक्ति में क्रम से १, २, ३, ४ आदि अंक भरे । दूसरी पंक्ति में २, ४, ५, १६ आदि वर्णसूची के अंक लिखे । तीसरी पंक्ति में सूची के अंकों के आधे लिखे; और चौथी पंक्ति में पहली और तीसरी पंक्ति के अंकों का गुणनफल लिखे । उदाहरण के लिये ९ वर्णों का पाताल इस प्रकार होगा । १ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ वर्णसंख्या । २ ४ ८ १६ ३२ ६४ १२८ २४६ ५१२ सर्वसंख्या । १ २ ४ ५ १६ ३२ ६४ १२८ २५६ लघ्वाद, लव्वंत, गुर्वदि, गुर्वंत । १ ४ १२ ३२ ८० १९२ ४४८ १०२४ २३०४ सर्वगुरु, सर्वलघु । इस पाताल से विदित हुआ कि ९ वर्णों के ५१२ वृत्त हो सकते हैं । इन वृत्तों में २५६ ऐसे वृत्त होंगे, जिनके आदि में लघु होंगे; २५६ ऐसे होगे, जिनके अंत में लघु होंगे; फिर २५६ ऐसे होंगे जिनके आदि में गुरु होंगे; और २५६ ऐसे होंगे, जिनके अंत में गुरु होंगे । सब वृत्तों में कुल मिलाकर २३०४ गुरु और २३०४ लघु होंगे ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।