🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
वर्णमर्कटी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] पिंगल या छंदःशास्त्र में एक क्रिया जिसके द्वारा यह जाना जाता है कि इतने वर्णों के इतने वृत्त हो सकते हैं, जिनमें इतने गुर्वादि, गुर्वंत और इतने लध्वाद लध्वत होंगे; तथा सब वृत्तों में मिलाकर इतने वर्ण, इतने गुरु, लघु, इतनी कलाएँ और इतने पिंड (=दो कल) होंगे । विशेष—जितने वर्णं हों, उतने खाने बाएँ से दाहिने बनावे । फिर उन खानों के नीचे उतने ही खानों की छह पंक्तियाँ और बनावे । कोष्ठों की पहली पंक्ति में १, २, ३,आदि अंक लिखे; दूसरी में वर्णसूची के अंक (२, ४, ५, १६,आदि) लिखे; तीसरी पक्ति में दूसरी पक्ति के अकों के आधे अक भरे; चौथी में पहली और दूसरी पंक्ति के अंकों के गुणनफल लिखे; पाँचवीं में चौथी पंक्ति के आधे अंक भरे; छठी पंक्ति में चौथी और पाँचवीं पंक्ति के अंकों का योग लिखे; और सातवों पंक्ति में छठो पंक्ति के आधे अंक भरे । उदाहरण के लिये छह वर्णों की मर्कटी इस प्रकार होगी । १ २ ३ ४ ५ ६ वर्णसंख्या २ ४ ८ १६ ३२ ६४ वृत्तों की संख्या १ २ ४ ८ १६ ३२ गुर्वादि, गुर्वंत, लघ्वादि, लघ्वंत २ ८ २४ ६४ १६० ३८४ सर्व वर्ण १ ४ १२ ३२ ८० १९२ गुरु लघु ३ १२ ३६ ९६ २४० ५७६ सर्व कला १ १/२ ६ १८ ४८ १२० २८८ पिंड इस मर्कटी से प्रकट हुआ कि ६ वर्णों के६४ वृत्त हो सकते हैं । ३२ वृत्त ऐसे होंगे जिनके आदि में गुरु, ३२ ऐसे जिनके अंत में गुरु, ३२ ऐसे जिनके आदि में लघु और ३२ ही ऐसे जिनके अंत में लघु होंगे । सब वृत्तों को मिलाकर ३८४ वर्ण होंगे; इत्यादि, इत्यादि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।