🕉️ 21 November 2026, Saturday · 03:57:37 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

वसिष्ठ
vasiṣṭha
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
वसिष्ठ संज्ञा पुं [सं॰]
१. एक प्राचीन ऋषि, जिनका उल्लेख वेदों से लेकर रामायण, महाभारत, पुराणों आदि तक में है । विशेष—वेदों में ये मित्र और वरुण के पुत्र कहे गए हैं । यज्ञ- स्थल में एक बार उर्वशी को देखकर मित्र और वरुण का वीर्यपात हो गया । वह वीर्य एक यज्ञकुंभ में रखा गया । कुंभ से वसिष्ठ और अगस्त्य का जन्म हुआ । 'बृहद्देवता' में लिखा है कि कुंभ के जल में मत्स्य, स्थल में वसिष्ठ और कुंभ में अगस्त्य उत्पन्न हुए थे । ऋग्वेद के अनुसार ये वसिष्ठ गांधार और काबुल की आर राज्य करनेवाले त्रित्सु वंश के राजा दिवीदास के पौत्र और पिजवन के पुत्र सुदास के पुरोहित थे । सुदास ने इनको बहुत कुछ दान दिया था । एक बार सुदास ने यज्ञ करने के लिये विश्वामित्र को बुलाया, इसपर वसिष्ठ बहुत क्रुद्ध हुए । उन्होंने अपन अन्य यजमानो, भरतों के द्वारा विश्वामित्र को बहुत तग किया । विश्वामित्र तो चले आए, पर सुदास के पुत्रों ने वसिष्ठ के सौ पुत्रों का नाश कर दिया । फिर वसिष्ठ ने 'एकस्मान्न' इत्यादि ५० मंत्रों द्वारा यज्ञ करके सौदासों को पराभूत किया । पुराणों में वसिष्ठ ब्रह्मा के मानसपुत्र कहे गए हैं । राजा निमि और वसिष्ठ के बीच एक बार झगड़ा हुआ । वसिष्ठ ने निमि को और निमि ने वसिष्ठ को शाप दिया । निमि तप करके शरीररहित होकर अमर हुए और उनका वंश विदेह कहलाया । वसिष्ठ ने शरीर को त्यागकर मित्रावरुण के वीर्य से जन्म ग्रहण किया । कामघेनु के लिये वसिष्ठ और विश्वामित्र (जो पहले राजा थे) से बहुत दिनों तक झगड़ा होता रहा । विश्वामित्र के सौ पुत्रों को वसिष्ठ ने केवल हुंकार से जला दिया था । विश्वामित्र अंत में हारकर ब्राह्मणत्व प्राप्त करने के लिये तप करने लगे । पुराणों में वसिष्ठ को अनेक पत्नियों के नाम मिलते हैं, जिनमें से. एक अरुंधती थी. जो कर्दम की कन्या थी और वसिष्ठ को सबसे प्रिय थी । इनकी एक और स्त्री अक्षमाला नीच जाति की थी । किसी और पत्नी से इन्हें शक्तृ नामक एक पुत्र हुआ था जो गोत्रकार ऋषि हुआ । ऋग्वेद के अनेक मंत्रों के द्रष्टा वसिष्ठ हैं । सप्तम मंडल के द्रष्टा ये ही माने जाते हैं ।
२. सप्तर्षिमंडल का एक तारा जिसके पास का छोटा तारा अरुंधती कहलाता है ।
३. मांस ।
४. एक स्मृतिकार (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
वसिष्ठ mfn. (superl. fr. 1. वसु; cf. वसीयस् and under √ 3. वस्) most excellent, best, richest, RV.; AV.; Br.; ChUp.; MBh.
वसिष्ठ m. (wrongly written वशिष्ठ), ‘the most wealthy’, N. of a celebrated Vedic Ṛṣi or sage (owner of the ‘cow of plenty’, called Nandinī, offspring of Surabhi, which by granting all desires made him, as his name implies, master of every वसु or desirable object; he was the typical representative of Brāhmanical rank, and the legends of his conflict with Viśvā-mitra, who raised himself from the kingly or Kṣatriya to the Brāhmanical class, were probably founded on the actual struggles which took place between the Brāhmans and Kṣatriyas; a great many hymns of the RV. are ascribed to these two great rivals; those of the seventh Maṇḍala, besides some others, being attributed to Vasiṣṭha, while those of the third Maṇḍala are assigned to Viśvā-mitra; in one of Vasiṣṭha's hymns he is represented as king Su-dās's family priest, an office to which Viśvā-mitra also aspired; in another hymn Vasiṣṭha claims to have been inspired by Varuṇa, and in another [RV. vii, 33, 11] he is called the son of the Apsaras Urvaśī by Mitra and Varuṇa, whence his patronymic Maitrāvaruṇi ; in Manu, i, 35, he is enumerated among the ten Prajā-patis or Patriarchs produced by Manu Svāyambhuva for the peopling of the universe; in the MBh. he is mentioned as the family priest of the solar race or family of Ikṣvāku and Rāma-candra, and in the Purāṇas as one of the arrangers of the Vedas in the Dvāpara age; he is, moreover, called the father of Aurva [Hariv.], of the Sukālins [Mn.], of seven sons [Hariv.; Pur.], and the husband of Akṣa-mālā or Arundhatī [MBh.] and of Ūrjā [Pur.]; other legends make him one of the 7 patriarchal sages regarded as forming the Great Bear in which he represents the star ζ See ऋषि), RV. &c. &c. (cf. IW. 361; 402 n. 1 &c.)
N. of the author of a law-book and other works (prob. intended to be ascribed to the Vedic Ṛṣi above)
pl. the family of Vasiṣṭha, RV.; ŚBr.; ŚrS. (वसिष्ठस्याङ्कुशः &c. N. of Sāmans, ĀrṣBr.)
N. of an Anuvāka, Pat. on Pāṇ. iv, 3, 131, Vārtt. 2
वसिष्ठ n. flesh, Gal.
वसिष्ठ , वसीयस्. See p. 930.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (930,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
वसिष्ठः (also written वशिष्ठ) 1 N. of a celebrated sage, the familypriest of the solar race of kings, and author of several Vedic hymns, particularly of the seventh Maṇḍala of the Ṛgveda. He was the typical representative of true Brāhmanic dignity and power, and the efforts of Viśvāmitra to rise to his level form the subject of many legends; cf. विश्वामित्र. --2 N. of the author of a Smṛti (sometimes ascribed to the sage himself).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0953-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
वसिष्ठ पु० वरिष्ठ + पृषो० । ब्रह्मणः मानसपुत्रेषु सप्तर्षिषु मुनिभेदे भा० अनु० अन्याऽपि तन्निरुक्तिर्यथा “वरि- ष्ठोऽस्मि वसिष्ठोऽस्मि वसे वासगृहेष्वपि । वरिष्ठत्वाच्च वासाच्च वसिष्ठ इति विद्धि माम्” ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4863,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
वसिष्ठः, पुं, (वशिष्ठः । पृषोदरादित्वात् शस्य सः ।) वशिष्ठमुनिः । इति द्विरूपकोषः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4-306-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "वसिष्ठ" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें