विरजा
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. कपित्थानी का पौधा जिसकी पत्तियाँ कैथ की पत्तियों के समान होती हैं ।
२. श्रीकृष्ण की एक प्रेमिका सखी जिसने राधा के भय से नदी का रूप धारण कर लिया था । विशेष—इसकी कथा ब्रह्मवैवर्तपुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में दी हुई है । गोलोक में एक बार कृष्ण जी राधा को न देखकर विरजा नाम की एक गोपी के पास चले गए । खबर पाते ही राधा दौड़ी । श्रीकृष्ण तो अंतर्धान हो गए; और विरजा बेचारी डर के मारे नदी हो गई । जब कृष्ण इसके विरह में बहुत व्याकुल हुए, तब इसने फिर अपना पूर्व रुप धारण कर लिया ।
३. दूब । दूर्वा (को॰) ।
४. राजा नहूष की पत्नी (को॰) ।
५. जगन्नाथ क्षेत्र (को॰) ।
विरजा
२ वि॰ [सं॰ विरजस्]दे॰
विरज ।
विरजा
३ संज्ञा स्त्री॰ गतार्तवा स्त्री । वह स्त्री जिसका मासिक धर्म बंद हो गया है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।