🕉️ 27 November 2026, Friday · 09:09:20 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

विशेष—इस
viśeṣa—isa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
विशेष—इस उपनिषद् के प्रथम प्रपाठक (ब्राह्मण के तृतीय) में १३ खड हैं जिसमें प्रायः औ३म् का ही वर्णन है । दूसरे में २४ खंड हैं जिनमें यज्ञों की विधि और मांत्रों के गायन की शिक्षा बड़ें विस्तार से है । तीसरे प्रपाठक के १९ खंड हैं जिनमें सृष्टि की उत्पत्ति आदि का वर्णन तथा ब्रह्म विद्या का सूक्ष्म विचार है । त्रिकाल संध्य और सूर्य के जप आदि का भी विवरण है । चौथे प्रपाठक में १७ खंड़ हैं जिनमें सत्यकाम जाबालि के प्रति उपदेश है, यज्ञों की विधियाँ बताई गई हैं और ऋक्, यजु, साम के भूः, भुवः, स्वः यथाक्रम तीन देवता मानकर तप के विधान का प्रतिपादन है । पाँचवें प्रपाठक के २४ खंड़ हैं । इसी में प्राण और इंद्रियों का वर्णन है और गाथा द्वारा यह बतलाया गया है कि अग्निहोत्र से सृष्टि की वृष्टि होती है् उसी से मेघ होता है मेघ से वृष्टि होती है, वृष्टि से अन्न होता हैं, अन्न से रस होता है और रस से संतान आदि की वृद्धि होती है । छठे प्रपाठक में १६ खंड हैं जिनमें उद्दालक ने अपने पुत्र श्वेतकेतु से सृष्टि की उत्पत्ति आदि का वर्णन करके कहा—'हे श्वेतकेतु ! तू ही ब्रह्म है' । इस प्रपाठक में वेदांत का महावाक्य 'तत्वमसि' कई बार आया है । सातवें प्रपाठक में, जिसमें २६ खंड हैं, सनत्कुमारों ने नारद को आतुर देख उन्हें ब्रह्माविद्या का उपदेश किया है । नारदजी ने कहा है कि मैंने वेद, इतिहास, पुराण, राशिविद्या, दैवविद्या, निधिविद्या, वाकोवाक्य विद्या, देवविद्या, ब्रह्माविद्या, भूतविद्या, क्षत्रविद्या, नक्षत्रविद्या, सर्पदेवजनविद्या इत्यादि बहुत सी विद्याएँ सीखी हैं । इन विद्याओं से आजकल लोग भिन्न अभिप्राय निकालते हैं । आठवें प्रपाठक में ब्रह्माविद्या का स्पष्टता और विस्तार के साथ उपदेश देकर कहा गया है कि ब्रह्मज्ञान के पश्चात् जन्म नहीं होता ।
विशेष—इस गण से छंद का आरंभ करना शुभ माना जाता है ।
विशेष—इस प्रकार बुझाया हुआ पानी विकाररहित होता है और रोगी के लिये पथ्य समझा जाता है । (किसी के सामने) पानी भरना = किसी से तुलना में उसके दास के बारबर ठहरना । अत्यंत तुच्छ प्रतीत होना । फीका पड़ना । लज्जित होना । उ॰—चूना उसका ऐसा सफेद, साफ और चमकदार है कि संगमरमर भी उसके सामने पानी भरे ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । पानी भरी खाल = अनित्य शरीर । क्षणभंगुर देह । क्षणिक जीवन । उ॰— रावरी शपथ राम नाम ही गति मेरे इहाँ झूठों मुँठों सो तिलोक तिहुँ काल है । तुलसी को भलो पै तुम्हारेई किए कृपाल कीजे न बिलंब बलि पानी भरी खाल है ।—तुलसी (शब्द॰) । पानी मरना = किसी स्थान पर पानी का एकत्र होकर सोखा जाना या जज्ब होना । जैसे,— (क) जहाँ पानी मरता है वहीं धान होता है । (क) इस दीवार की जड़ में बरसात का पानी मरता है । (किसी के सिर) पानी मरना = दोषी या अपराधी सिद्ध होना । साबित होना । जैसे,—देखिए, इस मामले में किसके सिर पानी मरता है । पानी में आग लगाना =(१) असंभव को संभव करना । जो बात दूसरे से न हो सकती हो उसे कर डालना । (२) जहाँ झगड़ा होना असंभव हो वहाँ झगड़ा करा देना । शांतिभक्तों में कलह करा देना । विशेष—मुख्य अर्थ पहला होने पर भी दूसरे अर्थ में इस मुहावरे का अधिक प्रयोग होने लगा है । आग लगाने का अर्थ है चुगुलखोरी करके झगड़ा करा देना । कदाचित् यही इसका दूसरे अर्थ में अधिक प्रयुक्त होने का कारण है । पानी में फेंकना या बहाना = नष्ट करना । बरबाद करना । खो देना । पानी में फेंक देना । पानी लगना = (१) पानी इकट्ठा होना । पानी जमा होना । (२) पानी की ठंढक से दातों में टीस होना । पानी का स्पर्श दाँतों को असह्य होना । (३) स्थानविशेष की परिस्थिति के कारण बुरी वासनाएँ उत्पन्न होना । स्थानविशेष के गुण से शरारत सुझना । जैसे,—अब इनको बनारस का पानी लग चला । पानी लेना = (१) कुएँ, ताल आदि से खेत को सींचने के लिये पानी ले जाना । (२) पानी छ
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬