🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
विशेष—ये परीक्षाएँ नौ प्रकार की है—घट, अग्नि, उदक, विष, कोष, तंडुल, तप्तमाषक, फूल और धर्मज । इनमें तुला या घट, अग्नि, जल, विष और कोष ये पाँच परिक्षाएँ भारी अप- राधों के लिये; तंडुल चोरी के लिये, तत्पमाषक बड़ी भारी चोरी के लिये और फूल तथा धर्मज साधारण अपराधों के लिये हैं । स्मृतियों आदि में यह भी लिखा है कि ब्राह्मण की तुला से, क्षत्रिय की अग्नि से, वैश्य की जल से और शूद्र की विष से परीक्षा लेनी चाहिए । बालक, वृद्ध, स्त्री और आतुर की परीक्षा भी घट या तुला विधि से ही होनी चाहिए । स्त्रियों की विषपरिक्षा और शिशिर तथा हेमंत में रोगियों की जलपरीक्षा, कोढ़ियों की अग्निपरीक्षा और शराबियों, लंपटों जुआरियों, धूर्तों और नास्तिकों की कोषपरीक्षा कदापि न होनी चाहिए । शीतकाल में जलपरीक्षा, ग्रीष्म में अग्नि- परिक्षा वर्षा में विषपरीक्षा और प्रात:काल के समय तुला- परीक्षा नहीं होनी चाहिए । धर्मज और घटपरीक्षा सब ऋतुओं में और अग्निपरीक्षा वर्षा, हेमंत और शिशिर में तथा जल- परीक्षा ग्रीष्म में होनी चाहिए । अग्नि, घट और कोषपरीक्षा सबेरे, जलपरीक्षा दोपहर को और विषपरीक्षा रात को होनी चाहिए । बृहस्पति जिस समय सिंहस्थ या मकरस्थ हों अथवा भृगु अस्त हों, उस समय कोई दिव्य या परीक्षा न होनी चाहिए । मलमास में और अष्टमी तथा चतुर्दशी को भी परीक्षा नहीं होनी चाहिए । परीक्षा के दिन से एक दिन पहले परीक्षा देने और लेनेवाले दोनों का उपवास करना चाहिए और कुछ विशिष्ट नियमों के अनुसार राजसभा में सब लोगों के सामने दिव्य या परीक्षा होनी चाहिए । किसी किसी के मत से 'तुलसी' नामक एक और एक प्रकार का दिव्य भी है; पर इसके विषय में कोई विशेष बात नहीं मिलती । तुलापरीक्षा में शोध्य या अभियुक्त को बड़े तराजू पर बैठाकर दो बार अदल बदल कर तौलते थे । दूसरी बार की तोल में यदि वह बढ़ जाता तो शुद्ध और बराबर उतर गया या घट जाता तो दोषी समझा जाता था । अग्निपरीक्षा में तपाए हुए लोहे को अंजली में लेकर सात मंडलों के भीतर धीरे धीरे चलना पड़ता था । यदि हाथ न जलता तो अभियुक्त निर्दोष समझा जाता था । जलपरीक्षा में अभियुक्त को जल में गोता लगाना पड़ता था । गोता लगाने के समय तीन बाण छोड़े जाते थे । तीसरा बाण ठीक उसी समय छूटता था जब अभियुक्त जल में डूबता था । बाण छूटते ही एक आदमी वेग से उस स्थान पर दौड़ जाता था जहाँ बाण गिरता और एक दूसरा आदमी उस बाण को लेकर तुरंत उस स्थान पर दौड़कर आता था जहाँ से बाण छूटा था । यदि इसके वहाँ पहुँचने तक अभियुक्त जल ही में रहता तो वह निर्दोष समझा जाता था । विष- परीक्षा में विशेष मात्रा में विष खिलाया जाता था । यदि विष पच जाता तो अभियुक्त निर्दोष माना जाता था । कोषपरीक्षा में किसी देवता के स्नान का तीन अंजलि जल पिलाया जाता था । यदि १४ दिन के भीतर उक्त देवता के कोप से अभियुक्त को कोई घोर दु:ख न होता तो वह निर्दोष या सच्चा माना जाता था । इसी प्रकार की और भी परीक्षाएँ थीं ।
२२. शपथ, विशेषत: देवताओं आदि की शपथ । सौगंध । कसम । क्रि॰ प्र॰—देना ।
२३. यम का एक नाम (को॰) ।
विशेष—ये महायान शाखा के अंतर्गत वैभाषिक संप्रदाय के थे । ये काश्मीर के पश्चिम अश्मापरांत देश के निवासी कहे गए हैं ।
विशेष—ये उत्कल के भट्ट ब्राह्मण थे ।आलंकारिक चक्रवर्ती और कविराज इनकी उपाधि थी । इनके पिता का नाम चंद्रशेखर था । कविराज विश्वनाथ विद्वान होने के साथ राज्य उच्च पदाधिकारी थे और सांधिविग्रहिक महापात्र थे । इनका समय विक्रम की चौदहवीं शताब्दी है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।