🕉️ 22 November 2026, Sunday · 04:57:01 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

वेदांत
vedāṃta
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
वेदांत संज्ञा पुं॰ [सं॰वेदान्त]
१. उपनिषद् और आरण्यक आदि वेद के अंतिम भाग जिनमें आत्मा, परमात्मा, जगत् आदि के संबंध में निरुपण है । ब्रह्माविद्या । अध्यात्म विद्या । अध्यात्म शास्त्र । ज्ञानकांड । उ॰—यद्यपि उपनिषदों को 'वेदांत' (वेद + अंत) संज्ञा दी गई है ।—संत॰ दरिया (भू॰), पृ॰ ५६ ।
२. छह दर्शनों में से प्रधान दर्शन जिसमें चैतन्य या बहुत ही एक मात्र पारमार्थिक सत्ता स्वीकार किया गया है; जड़ जगत् और जीव कोई अतिरिक्त या अन्य पदार्थ नहीं माने गए । उत्तार मीमांसा । अद्वैतवाद । विशष—यद्यपि इस सिद्धांत का आभास वेद के मंत्रभाग में कहीं कहीं पाया जाता है, पर आगे चलकर ब्राह्मणों, आरण्यकों में अधिक से अधिकतर होता गया है । तथापि सर्वधिक इसका आधार उपनिषद् ही है जिनमें जीव, जगत् और ब्रह्मा आदि का निरुपण है । उपनिषदों में मख्य वे दस कठ, केन, प्रश्न आदि उपनिषद् हैं जिनपर आद्य शंकराचार्य का भाष्य मिलता है । उनमें जिस प्रकार 'अहं' ब्रह्मांस्मि, 'तत्वमसि' आदि जीवात्मा और परमात्मा की एकता प्रतिपादित करनेवाले महावाक्य हैं, उसी प्रकार पंचमहाभूतों में से पृथ्वी, जल और अग्नि ब्रह्म के मूर्त रुप तथा वायु और आकाश अमूर्त रुप कहे गए हैं । इस पक्रार उनमें जीवात्मा और जड़जगत् दोनों का समावेश बहुत के भीतर मिलता है जो अद्वेतवाद का आधार है । आगे चलकर उपनिषद् की इस बहुअविद्या का दार्शनिक ढंग से निरुपण महर्षि वादरायणँ क 'ब्रह्मसूत्रा' में हुआ है, जिनपर कई भाष्य भिन्न भिन्न आचार्यों ने अपने अपने मत के अनुसार रचे । इनमें अनेक भाष्य अत्यंत प्रसिद्ध हैं,—शंकताचार्य (शारीरीक), रामानुज वल्लभ आदि अनेक आचतार्यों ने इसपर भाष्य लिखे इनमें से शंकर का भाष्य ही सबसे प्रसिद्ध और चिंतनपद्धांति में बहुत आगे बढ़ा हुआ है । अतः'वेदात' शब्द से साधारणतः शकर का अद्वतवाद ही समझा जाता है । शेष भाष्य अनेक विद्वानों के मत से सांप्रदायिक मान जाते हैं । जगत् जीव और ब्रह्म या परमात्मा इन तीनों वस्तुओं के स्वरुप तथा इनके पारस्परिक संबंध का निर्णय ही वेदांत शास्त्र का विषय है । न्याय और वेशेषिक ने ईश्वर, जाव और जगत् (या जगत् के मूलद्रव्य परामाणु) ये तीन तत्व मानकर ईश्वर को जगत् का कर्ता ठहराया है, जो सर्वसाधारण की स्थूल भावना के अनुकूल है । वैशेषिक के अनुसार जगत् का मूल रुल परमाणु है जो नित्य है और जिसके ईश्वर- प्रेरित संयोग से सृष्टि होती है । इसके आगे बढ़कर सांख्य ने दो ही नित्य तत्व स्थिर किए—पुरुष, (आत्मा) और प्रकृत;अर्थात् एक और असंख्य चेतन जीवात्माएँ और दूसरों ओर जड़जगत् का अव्यक्त मूल । ईश्वर या परमात्मा का समावेश सांख्यपद्धति में नहीं है । सृष्टि के विकास की सूक्ष्म तात्विक विवेचना सांख्य ने ही की है । किस प्रकार एक अव्यक्त प्रकृति से क्रमशः आपसे आप जगत् का विकास हुआ इसका पूरा ब्योरा उसमें बताया गया है; और जगत् का कोई कर्ता है, नैयायिकों के इस सिद्धांत का खंडन किया गया है । पुरुष या आत्मा केवल द्रष्टा है, कर्ता नही । इसी प्रकार प्रकृति जड़ और क्रियामयी है । एक लँगड़ा है, दूसरी अंधा । असंख्य पुरुषों के संयोग या सान्निध्य से ही प्रकृति सृष्टि- क्रिया में तत्पर हुआ करती है । वेदांत ने और आगे बढ़कर असंख्या पुरुषों का एक ही परमतत्व ब्रह्मा में आविभक्त रुप से समावेश करके जड़ चेतन के द्वैत के स्थान पर अद्वैत को स्थापना की । वेदात ने सांख्यों के अनेक पुरुषों का खंडन किया और चेतन तत्व को एक और अविच्छिन्न सिद्ध करते हुए बताया कि प्रकृति या माया को 'अहंकार' गुणरुपी उपाधि से ही एक के स्थान पर अनेक पुरुषों या आत्माओं की प्रतिति होती है । यह अनेकता मायाजन्य है । सांख्यों ने पुरुष और प्रकृति के संयोग से जो सृष्टि को उत्पत्ति कही है, वह भी असंगत है, क्योंकि यह संयोग या तो स
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
वेदान्त &c. See p. 1017.
वेदान्त m. end of the Veda (= ‘complete knowledge of the Veda’, cf. वेदान्त-ग), TĀr.; MBh.
N. of the second and most important part of the Mīmāṃsā or third of the three great divisions of Hindū philosophy (called Vedānta either as teaching the ultimate scope of the Veda or simply as explained in the Upaniṣads which come at the end of the Veda; this system, although belonging to the Mīmāṃsā [q.v.] and sometimes called Uttara-mīmāṃsā, ‘examination of the later portion or ज्ञान-काण्ड [q.v.] of the Veda’, is really the one sole orthodox exponent of the pantheistic creed of the Hindūs of the present day — a creed which underlies all the polytheism and multiform mythology of the people; its chief doctrine [as expounded by Śaṃkara] is that of Advaita i.e. that nothing really exists but the One Self or Soul of the Universe called Brahman [neut.] or Paramātman, and that the Jīvātman or individual human soul and indeed all the phenomena of nature are really identical with the Paramātman, and that their existence is only the result of Ajñāna [otherwise called Avidyā] or an assumed ignorance on the part of that one universal Soul which is described as both Creator and Creation; Actor and Act; Existence, Knowledge and Joy, and as devoid of the three qualities [see गुण]; the liberation of the human soul, its deliverance from transmigrations, and re-union with the Paramātman, with which it is really identified, is only to be effected by a removal of that ignorance through a proper understanding of the Vedānta; this system is also called Brahma-mīmāṃsā and Śārīrakamīmāṃsā, ‘inquiring into Spirit or embodied Spirit’; the founder of the school is said to have been Vyāsa, also called Bādarāyaṇa, and its most eminent teacher was Śaṃkarācārya), Up.; MBh. &c.
वेदान्त m. pl. the Upaniṣads or works on the Vedānta philosophy, Kull. on Mn. vi, 83.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1016,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
वेदान्तः, पुं, (वेदानां अन्तः ।) उपनिषत् । इति हेमचन्द्रः । वेदव्यासप्रणीतदर्शनशास्त्र- विशेषोऽपि । यथा । वेदान्तो नाम उपनिषत्- प्रमाणं तदुपकारीणि शारीरकसूत्रादीनि च । इति परमहंसपरिव्राजकाचार्य्यश्रीसदानन्द- योगीन्द्रविरचितवेदान्तसारः ॥ * ॥ “इदानीं सर्व्वस्यापि वस्तुविचारोद्देशपूर्व्वकत्वात् प्रति- ज्ञातं वेदान्तं नामतो निर्दिशति वेदान्त इति । उपनिषद एव प्रमाणं उपनिषत्-प्रमाणम् । उपनिषदो यत्र प्रमाणमिति वा । तदुपकारीणि वेदान्तवाक्यसंग्राहकाणि शारीरकसूत्रादीनि च । शरीरमेव शारीरं तत्र भवो जीवः शारी- रकः स सूत्र्यते याथातथ्येन निरूप्यते यैः तानि शारीरकसूत्राणि ‘अथातो ब्रह्मजिज्ञासा’ इत्यादीनि । आदिशब्दो भाष्यादिसंग्रहार्थः । चशब्दो वेदान्तशब्दानुषङ्गार्थः । यद्बा शारी- रकसूत्राणि तद्यथार्थवादिवेदान्तार्थसंग्रह- वाक्यानि । ‘अथातो ब्रह्मजिज्ञासा’ इत्यादि- सूत्रादीनि । आदिशब्देन भगवद्गीताद्यध्यात्म- शास्त्राणि गृह्यन्ते । तेषामपि उपनिषच्छब्द- वाच्यत्वादिति भावः ।” इति श्रीनृसिंहसरस्वती- कृता तट्टीका सुबोधनी ॥ अस्य नामान्तरं उत्तरमीमांसा । तत्र चत्वारः अध्यायाः । तेषु ब्रह्मनिरूपणम् । तद्विवरणं यथा, -- “अव्यक्तादण्डमभूदण्डाद्ब्रह्मा ततः प्रजासर्गः । मायामयी प्रवृत्तिः संह्रियते पुनः पुनः क्रमशः ॥ मायामयोऽप्यचेता गुणकरणगणः करोति कर्म्माणि । तदधिष्ठाता देही सचेतनोऽपि न करोति किञ्चिदपि ॥ यद्वदचेतनमपि सन्निकटस्थे भ्रामके भ्रमति लोहम् । तद्वत् करणसमूहश्चेष्टति चिदधिष्ठिते देहे ॥ यद्वत् सवितर्य्युदिते करोति कर्म्माणि जीव- लोकोऽयम् । [] न च तानि करोति रविर्न कारयति तद्वदा- त्मापि ॥ मनसोऽहंकारविमूर्च्छितस्य चैतन्यबोधिस्येह । पुरुषाभिमानसुखदुःखभावना भवति मूढस्य ॥ कर्त्ता भोक्ता द्रष्टास्मि कर्म्मणामुत्तमादीनाम् । इति तत्स्वभावविमलोऽभिमन्यते सर्व्वगोप्यात्मा ॥ नानाविधवर्णानां वर्णान् धत्ते यथामलस्फटिकः । तद्वदुपाधेर्गुणभावितस्य भावं विभुर्धत्ते ॥ गच्छति गच्छति सलिले दिनकरविम्बं स्थिते स्थितिं याति । अन्तःकरणे गच्छति गच्छत्यात्मापि तद्वदिह ॥ राहुरदृश्योऽपि यथा शशिविम्बस्थः प्रकाशते जगति । सर्व्वगतोऽपि तथात्मा बुद्धिस्थो दृश्यतामेति ॥ आदर्शे मलरहिते यद्वद्रूपं विचिनुते लोकः । आलोकयति तथात्मा विशुद्धबुद्धौ स्वमात्मानम् ॥ सर्व्वगतं तत् निरुपममद्वैतं तच्च चेतसा गम्यम् । यद्वुद्धिगतं ब्रह्मोपलभ्यते शिष्यबोध्यं तत् ॥ बुद्धिमनोऽहंकारास्तन्मात्रेन्द्रियगणाः सभूत- गणाः । संसारसर्गपरिरक्षणक्षमाः प्राकृता हेयाः ॥ धर्म्माधर्म्मौ सुखदःखकल्पना स्वर्गनरकवासश्च । उत्पत्तिनिधनवर्णाश्रमा न सन्तीह परमार्थे ॥ मृगतृष्णायामुदकं शुक्तौ रजतं भुजङ्गमो रज्ज्वाम् । तैमिरिकचन्द्रयुगवत् भ्रान्तं निखिलं जगद्रूपम् ॥ यद्बद्दिनकर एको विभाति सलिलाशयेषु सर्व्वेषु । तद्वत् सकलोपाधिष्ववस्थितो भाति परमात्मा ॥ खमिव घटादिष्वन्तर्ब्बहिःस्थितं ब्रह्म सर्व्व- पिण्डेषु । देहोऽहमित्यनात्मनि बुद्धिः संसारबन्धाय ॥ सर्व्वविकल्पनहीनः शुद्धोऽवृद्धोऽजरोऽमरः शान्तः । अमलः सकृद्विभातश्चेतन आत्मा खवद्व्यापी ॥ रसफाणितशर्करिका गुडखण्डा विकृतयो यथैवेक्षोः । तद्वदवस्थाभेदाः परमात्मन्येव बहुरूपाः ॥ विज्ञानान्तर्यामिप्राणविराट्देहजाति- पिण्डान्ताः । व्यवहारस्थस्यात्मन एतेऽवस्थाविशेषाः स्युः ॥ रज्ज्वां नास्ति भुजङ्गः सर्पभयं भवति हेतुना केन तद्वद्द्वैतविकल्पभ्रान्तिरविद्या न सत्यमिदम् ॥ एतत्तदन्धकारं यदनात्मन्यात्मताभ्रान्त्या । न विदन्ति वासुदेवं सर्व्वात्मानं नरा मूढाः ॥ प्राणाद्यन्तभे
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
वेदान्तकतकवेदान्तकथारत्नवेदान्तकर्तृवेदान्तकल्पतरुवेदान्तकल्पतरुटीकावेदान्तकल्पतरुपरिमलवेदान्तकल्पतरुपरिमलखण्डनवेदान्तकल्पतरुमञ्जरीवेदान्तकल्पद्रुमवेदान्तकल्पलतावेदान्तकल्पलतिकावेदान्तकारिकावलिवेदान्तकृत्वेदान्तकौमुदीवेदान्तकौस्तुभवेदान्तकौस्तुभप्रभावेदांतगवेदान्तगम्यवेदान्तग्रन्थवेदान्तचन्द्रिकावेदान्तचिन्तामणिवेदान्तज्ञवेदान्ततत्त्ववेदान्ततत्त्वकौमुदीवेदान्ततत्त्वदीपनवेदान्ततत्त्वबोधवेदान्ततत्त्वमुक्तावलीवेदान्ततत्त्वसारवेदान्ततत्त्वोदयवेदान्ततात्पर्यवेदान्तदिण्डिमवेदान्तदीपवेदान्तदीपिकावेदान्तदेशिकवेदान्तनयनभूषणवेदान्तनयनाचार्यवेदान्तनामरत्नसहस्रव्याख्यानवेदान्तनिर्णयवेदान्तनिष्ठवेदान्तन्यायमाला
🔁 जिनके अर्थ में "वेदांत" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें