🕉️ 29 November 2026, Sunday · 06:48:04 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

शंकराचार्य
śaṃkarācārya
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
शंकराचार्य संज्ञा पुं॰ [सं॰] अद्बैत मत के प्रवर्तक एक प्रसिद्ब शैव आचार्य । विशेष—इनका जन्म सन् ७८८ ई॰ में केरल देश में कालपी अथवा काषल नामक ग्राम में नंबूदरीपाद ब्राह्मण के घर हुआ था; और ये ३२ वर्ष की अल्प आयु में सन् ८२० ई॰ में केदारनाथ के समीप स्वर्गवासी हुए थे । इनके पिता का नाम शिवगुरु और माता का नाम सुभद्रा था । बहुत दिनों तक सपत्नीक शिव की आराधना करने के अनंतर शिवगुरु ने पुत्ररत्न पाया था, अतः उसका नाम शंकर रखा । जब ये तीन ही वर्ष के थे, तब इनके पिता का देहांत हो गया था । ये बड़े हो मेधावी तथा प्रतिभाशाली थे । छहु वर्ष की अवस्था में ही ये प्रकांड पंडित हो गए थे और आठ वर्ष की अवस्था में इन्होने संन्यास ग्रहण किया था । इनके संन्यास ग्रहण करने के समय की कथा बड़ी विचित्र है । कहते है, माता अपने एकमास पुत्र को संन्यासी बनने की आज्ञा नहीं देती थी । एक दिन जब शंकर अपनी माता के साथ किसी आत्मीय के यहाँ से लौट रहे थे, तब नदी पार करने के लिये वे उसमें धुसे । गले भर पानी में पहुँचकर इन्होने माता को संन्यास ग्रहण करने की आज्ञा न देने पर डूब मरने की धमकी दी । इससे भयभीत होकर माता ने तुरंत इन्हें संन्यासी होन की आज्ञा प्रदान की और इन्होंने गोविंद स्वामी से संन्यास ग्रहण किया । शंकराचार्य ने ब्रह्मसूत्रों की बड़ी ही विशद और रोचक व्याख्या की है । पहले ये कुछ दिनों तक काशी में रहें थे और तब इन्होंने विजिलविंदु के तालवन में मंडन मिश्र को सपत्नी क शास्त्रार्थ में परास्त किया । इन्होंने समस्त भारतवर्ष में भ्रमण करके बौद्ध धर्म को मिथ्या प्रमाणित करके वैदिक धर्म को पुनरुजीवित किया था । उपनिषदों और वेदांतसूत्र पर लिखी हुई इनकी टीकाएँ बहुत प्रसिद्ध हैं । इन्होंने भारतवर्ष में चार मठों की स्थापना की थी जो अभी तक बहुत प्रसिद्ध और पवित्र माने जाते हैं और जिनके प्रबंधक तथा गद्दी के अधिकारी शंकराचार्य कहे जाते है । वे चारों स्थान निम्न- लिखित हैं—(१) बद्रिकाश्रम, (२) करवीरपीठ, (३) द्वारिका- पीठ और (४) शरदापीठ । इन्होंने अनेक विधर्मियों को भी अपने धर्म में दक्षित किया था । ये शंकर के अवतार माने जाते है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
शंकराचार्य See below.
शंकराचार्य m. N. of various teachers and authors, (esp.) of a celebrated teacher of the Vedānta philosophy and reviver of Brāhmanism (he is thought to have lived between A.D. 788 and 820, but according to tradition he flourished 200 B.C., and was a native of Kerala or Malabar; all accounts describe him as having led an erratic controversial life; his learning and sanctity were in such repute that he was held to have been an incarnation of Śiva, and to have worked various miracles; he is said to have died at the age of thirty-two, and to have had four principal disciples, called Padma-pāda, Hastāmalaka, Sureśvara or Mandana, and Troṭaka; another of his disciples, Ānanda-giri, wrote a history of his controversial exploits, called Śaṃkara-vijaya q.v.; tradition makes him the founder of one of the principal Śaiva sects, the Daśa-nāmi-Daṇḍins or ‘Ten-named Mendicants’, RTL. 87; he is the reputed author of a large number of original works, such as the Ātmabodha, Ānanda-laharī, Jñāna-bodhinī, Maṇi-ratna-mālā, &c.; and commentaries on the Upaniṣads, and on the Brahma-mīmāṃsā or Vedānta-sūtra, Bhagavadgītā, and Mahā-bhārata, &c.), IW. 46; RTL. 53
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1055,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
शङ्कराचार्य्यः, पुं, (शङ्कर आचार्य्यश्च ।) स्वनाम- ख्याताचार्य्यः । स तु अद्वैतवादी वेदान्तभाष्य- कर्त्ता च । यथा, -- “श्रीशङ्कराचार्य्यनरावतारं विश्वेश्वरं विश्वगुरुं प्रणम्य । वेदान्तशास्त्रश्रवणालसानां बोधाय कुर्व्वे कमपि प्रयत्नम् ॥” इति मधुसूदनसरस्वतीकृतसिद्धान्तबिन्दुप्रथम- श्लोकः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-010-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "शंकराचार्य" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬