🕉️ 29 November 2026, Sunday · 05:41:07 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

शकाकुल
śakākula
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
शकाकुल संज्ञा पुं॰ [अ॰ शकाकुल] शतावर की जाति की एक प्रकार की वनस्पति । शकाकुल मिस्त्री । धुधली । दुधली । गर्सदस्ती । विशेष—यह प्रायः मिस्त्र देश में अधिकता से होती और भारत के भी कुछ स्थानों, विशेषतः काश्मीर और अफगानिस्तान में पाई जाती है । यह प्रायः नम जमीन में वृक्षों के नीचे उगती है । यह बारहों मास रहती है । इसके डंठल डेड़ दो हाथ ऊँचे होते है । इसके पत्ते प्रायः अंगुल चौड़े और एक बालिश्त लंबे होते हैं । इसके पौधे को प्रत्येक गाँठ पर पत्ते होते हैं । इसमें नीली या लाल रंग के छोटे छोटे फूल गुच्छों में होते और काले रंग के फल लगते हैं । इसकी जड़ कंद के रुप में होती और बाजार में प्रायः 'शकाकुल मिस्त्री' के नाम से मिलती है । यह जड़ कामोद्दीपक तता स्नायुओं के लिये बलकारक मानी जाती है और विविध प्रकार का पौष्टिक औषधों में डाली जाती है । कंधार में इसके बीज ओषधि के काम में आते है । इसकी राख का क्षार (नमक) अर्श रोग में लाभदायक समझा जाता है । यह जड़ प्रायः काबूल से आती है और वहीं सबसे अच्छी भी होती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬