🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 01:38:57 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

शरबती
śarabatī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
शरबती १ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ शरबत + ई (प्रत्य॰)]
१. एक प्रकार का हल्का पीला रंग जिसमें साधारण लाली भी होती है । यह प्रायः हरसिंगार के फूल और शहाब मिलाकर बनाया जाता है ।
२. एक प्रकार का नगीना जो पीलापन लिए लाल रंग का होता है ।
३. एक प्रकार का नीबू जिसे मीठा नीबू भी करते हैं । ज्वर में लोग प्रायः इसका रस चूसते हैं । चकोत्तरा । मधुक- र्कटी ।
४. एक प्रकार का बढ़िया कपड़ा जो तनजेब से कुछ मोटा और अद्धी से कुछ पतला होता हैं ।
५. एक प्रकार का फालसा जो बड़ा और मीठा होता है ।
शरबती २ वि॰
१. रसीला । रसदार । रस भरा हुआ ।
२. हलका गुलाबी ।
शरबती डाँक संज्ञा पुं॰ [हिं॰ शरबती + डाँक] नगीने के नीचे रखने का शरबती रंग का बहुत पतला चाँदी या ताँबे का पत्तर विशेष दे॰ डाँक ।
शरबती नीबू संज्ञा पुं॰ [हिं॰ शरबत + नीबू]
१. चकोतरा ।
२. गलगल ।
३. जँबारी नीबू । मीठा नीबू ।
शरबती फालसा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ शरबती + फालसा] एक प्रकार का फालसा जो बड़ा और मीठा होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬