🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:10:46 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

शिखंडी
śikhaṃḍī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
शिखंडी १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शिखण्डिन्]
१. पीली जूही । स्वणीयूथिका ।
२. गुंजा । चिरमिटी । घुंघची ।
३. मोर । मयूर पक्षी ।
४. मुर्गा ।
५. मोर की पूँछ ।
६. वाण ।
७. विष्णु ।
८. कृष्ण ।
९. शिव ।
१०. शिखा । बालों की चोटी । उ॰— शिखंडी शीश मुख मुरली बजावत वन्यो तिलक उर चंदन ।— सूर (शब्द॰) ।
११. द्रुपद का एक पुत्र । विशेष—यह पहले कन्या के रूप में उत्पन्न हुआ था, पर इसे पुत्र के रूप में प्रसिद्ध किया गया और शिक्षादीक्षा भी पुत्र के समान दी गई । कालांतर में हिरण्य वर्मा की कन्या से इसका विवाह भी हुआ । यह जानकर कि मेरी कन्या का विवाह एक स्त्री से हुआ है और द्रुपद ने मुझे धोखा दिया है, हिरण्य वर्मा ने द्रुपद पर आक्रमण करन की तैयारी की । इस बीच शिखंडी ने बन में घोर तप किया और एक यक्ष को प्रसन्न कर अपना स्त्रीत्व उसे दे देने के पीछे पुरुष के रूप में हो गया । इसी को आगे करके महाभारत के युद्ध में अर्जुन ने युद्ध के दसवें दिन पितामह भीष्म का बध किया था । भीष्म की प्रतिज्ञा थी कि हम किसी स्त्री पर बाण न चलावेंगे । अश्वत्थामा के हाथ इसका वध हुआ था । विशेष दे॰ शिखंडिनी ।
१२. राम के दल का एक बंदर । उ॰—धुंधमाल गिरि पुनि गए मिले शिखंडी नाम ।—विश्राम (शब्द॰) ।
१३. बृहस्पति । देवगुरु ।—अनेक (शब्द॰) ।
शिखंडी वि॰ शिखंडयुक्त । शिखावाला [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
शिखण्डी (ई), f., see below.
शिखण्डी f. (of शिखण्ड, g. गौरादि) a lock on the crown of the head, L.
Abrus Precatorius, L.
yellow jasmine, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1070,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
शिखण्डी, [न्] पुं, मयूरपुच्छः । गाङ्गेयारिः । स तु द्रुपदराजपुत्त्रः । (अस्य जन्मादिविवरणं महाभारते । ५ । १९० अध्याये द्रष्टव्यम् ॥) मयूरः । इति मेदिनी ॥ (यथा, रघुः । १ । ३९ । “षड्जसंवादिनीः केका द्बिधाभिन्नाः शिख- ण्डिभिः ॥”) कुक्कुटः । बाणः । इति हेमचन्द्रः ॥ गुञ्जा । स्वर्णयूथिका । इति राजनिर्घण्टः ॥ विष्णुः । यथा । शिखण्डी नहुशो वृषेति तस्य सहस्र- नामस्तोत्रम् ॥ (शिवः । यथा, महाभारते । १३ । १७ । ३१ । “जटी चर्म्मी शिखण्डी च सर्व्वाङ्गः सर्व्व- भावनः ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-071-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "शिखंडी" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें