🕉️ 25 November 2026, Wednesday · 12:24:26 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

शिवपुराण
śivapurāṇa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
शिवपुराण संज्ञा पुं॰ [सं॰] अठारह पुराणों में से एक पुराण जो शैवपुराण भी कहा जाता है । विशेष—यह पुराण शिवप्रोक्त माना जाता है और इसमें शिव का माहात्म्य वर्णित है । अन्य पुराणों के अनुसार इसमें बारह संहिताएँ और२०,॰॰०श्लोक हैं । पर आजकल जो शिवपुराण मिलता है उसमें केवल चार संहिताएँ और ७,॰॰०श्लोक पाए जाते हैं । इसीलिये कुछ लोगों का मत है कि शिवपुराण और वायुपुराण दोनों एक ही हैं । विष्णु, पद्म, मार्कंडेय, कूर्म, वराह, लिंग, ब्रह्मवैवर्त, भागवत और स्कंदपुराण में तो शिवपुराण का नाम है पर मत्स्य, नारद और देवीभागवत में शिवपुराण के स्थान पर वायु- पुराण का नाम मिलता है । कहते हैं, शैवधर्म का प्रकाश करने के लिये शिव जी ने यह पुराण रचा था । इसमें निम्नलिखित बारह संहिताएँ हैं—विद्येश्वर, रौद्र , विनायक, भौम, मातृका, रुद्रैकादश, कैलास, शतरुद्र, कोटिरुद्र, सहस्रकोटिरुद्र, वायवीय और धर्मसंहिता । इसके रचयिता भगवान् देदव्यास जी कहे जाते हैं । पर आजकल जो शिवपुराण मिलना है उसमें केवल ज्ञान, विद्येंशर, कैलास, वायवीय, और धर्म आदि संहिता ही पाई जाती हैं । किसी किसी शिवपुराण में सनत्कुमारसंहिता और गया माहात्म्य भी मिलता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
शिव—पुराण n. N. of one of the 18 Puraṇas (devoted to the praise of Śiva, and consisting of 12 Saṃhitās, viz. Vighneśa, Rudra, Vināyaka, Bhauma, Mātṛkā, Rudraikadaśa, Kailāsa, Śata-rudra, Koṭi-rudra, Sahasra-koṭi-rudra, Vāyavīya, and Dharma-saṃhitā)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1075,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "शिवपुराण" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬