अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
शैतान संज्ञा पुं॰[अ॰] १. ईश्वर के समान सन्मार्ग का विरोध करनेवाली शक्ति या देवता । तमोगुणमय देवता जो मनुष्यों को बहकाकर धर्ममार्ग से भ्रष्ठ करने के प्रयत्न में रहा करता है । विशेष—यहूदी, ईसाई और इसलाम तीनों पैगंबरी मतों में दो परस्पर विरुद्ध शक्तियाँ मानी गई हैं-एक सत् दूसरी असत् । सत्स्वरूप ईश्वर के मंगलविधान में, असत् शक्ति सदा विघ्न डालने में तत्पर रहती है । आदि पैगंबर मूसा ने 'तौरेत' में लिखा है के पहले आदम और हौवा ईश्वर की आज्ञा में रहकर बड़े आनंद से स्वर्ग के उद्यान में रहा करते थे । शैतान ने हौवा को बहकाकर ज्ञान का वह फल खाने के लिये कहा जिसका ईश्वर ने निषेध किया था । इस अपराध पर आदम और हौवा स्वर्ग से निकाल दिए गए और इस पृथ्वी पर आए । इन्हीं से यह मनुष्यसृष्टि चली । ऐसा लिखा है कि शैतान भी पहले ईश्वर या खुदा का एक फरिश्ता (पारिषद) था । जब ईश्वर ने आदम या मनुष्य उत्पन्न किया तब वह ईर्ष्यावश ईश्वर से विद्रीही हो गया और उसकी सृष्टि में उत्पात करने लगा । ईश्वर ने उसे स्वर्ग से निकालकर नरक में भेज दिया जहाँ का वह राजा हुआ । सत् और असत् इन दो नित्य शक्तियों की भावना यहूदियों के पैगंबर मूसा को खाल्दियों (बाबुलवालों) और पारसीकों आदि प्राचीत सभ्य जातियों से मिली थी । जरतुश्त ने भी अवस्ता में अहुरमज्द (सत् शक्ति) और अह्नमान (असत् शक्ति) दो शक्तियाँ कही हैं । मुहा॰—शैतान का कान में फूँकना = शैतान का बहकाना । शैतान का धक्का = दुवृत्ति । बुरी प्ररण । शैतान का बच्चा = बहुत दुष्ट आदमा । शंतान की आँत = बहुत लंबी वस्तु । शैतान की खाला = बहुत दुष्ट या पाजी औरत । (गाली) । शैतान की सूरत = अघ रूप । राक्षस की आकृति का । २. दुष्ट देवयोनि । भूत । प्रेत । मुहा॰—शैतान उतरना = (१) भूतप्रेतादि का आवेश शांत होना । (२) क्रोधावेश दूर होना । (३) शरारतीपन न रहना । शैतान चढ़ना या लगना = (१) भूत प्रेत का आवेश होना । प्रेत का भाव पड़ना । (२) क्रोधावेश से आगबबूला हो जाना । शैतान का कान काटना = शैतान से भी बढ़ जाना । (सिर पर) शैता न सवार होना । (१) किसी का अत्यंत क्रुद्ध होना । (१) किसी बात की हठ पकड़ना । जिद चढ़ना । (३) शैतानी करना । यौ॰—शैतानसीरत = शैतान की प्रकृतिवाला । महादुष्ट । शैतान सूरत = शैतान की आकृति का । ड़रावना । ३. बहुत ही दुष्ट या क्रूर मनुष्य । घोर अत्याचारी । ( लाक्षणिक) । ४. बहुत ही नटखट मनुष्य । बहुत शरारती आदमी । (लाक्षाणिक) । ५. क्रोध । तामस । गुस्सा । ६. झगड़ा । टंटा । फसाद । उपद्रव । मुहा॰—शैतान उठाना = झगड़ा खड़ा करना । उपद्रव मचाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।