साख
१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ साक्षी]
१. साक्षी । गवाह ।
२. गवाही । शहादत ।
उ॰—(क) तुम बसीठ राजा की ओरा । साख होहु यह भीख निहोरा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) जैसी भुजा, कलाई तेहि बिधि जाय न भाख । कंकन हाथ होव जेहि तेहि दरपन का साख ।—जायसी (शब्द॰) । मुहा॰—साख पूरना = साखी भरना । समर्थन करना ।
साख
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शाका, हिं॰ साका]
१. धाक । रोब ।
२. मर्यादा ।
उ॰—प्रीति बेल उरझइ जब तब सुजान सुख साख ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. बाजार में वह मर्यादा या प्रतिष्ठा जिसके कारण आदमी लेन देन कर सकता हो । लेन- देन का खरापन या प्रामाणिकता । जैसे,—जबतक बाजार में साख बनी थी, तबतक लोग लाखों रुपए का माल उन्हें उठा देते थे ।
४. विश्वास । भरोसा ।
क्रि॰ प्र॰—बनना ।—बिगड़ना ।
साख †
३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शाखा]
१. दे॰
साखा ।
२. उपज । फसल ।
उ॰—ढाढी एक संदेसडउ कहि ढोलउ समझाइ । जोबण आँबउ फलि रह्यउ साख न खावउ आइ ।—ढोला॰, दू॰ ११७ ।
साख पु
४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शिखा] शिखा । ज्वाला ।
उ॰—संपेख अगनग साख सी । रत रोष मारग राष सी ।—रघु रू॰, पृ॰ ६७ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।