🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:23:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सामना
sāmanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सामना संज्ञा पुं॰ [हिं॰ सामने, पु॰ हिं॰ सम्मुह, सामुँहे]
१. किसी के समक्ष होने की क्रिया या भाव । जैसे,—जब हमारा उनका सामना होगा, तब हम उनसे बातें करेंगे । मुहा॰—सामने आना = आगे आना । संमुख आना । जैसे,— अब तो वह कभी हमारे सामने ही नहीं आता । सामने का = (१) जो समक्ष हो । (२) जो अपने देखने में हुआ हो । जो अपनी उपस्थिति में हुआ हो । जैसे,—(क) यह तो हमारे सामने का लड़का है । (ख) यह तो हमारे सामने की बात है । सामने करना = किसी के समक्ष उपस्थित करना । आगे लाना । सामने की चोट = सीधी चोट । सामने से होनेवाली घातक मार । सामने की बात = आँखों देखी बात । वह बात जो अपनी उपस्थिति में हुई हो । सामने पड़ना = (१)दृष्टि के आगे आना । (२) बाधा खड़ी करना । मार्ग रोकना । सामने से उठ जाना = देखते देखते अस्तित्व समाप्त हो जाना । सामने होना = (१) (स्त्रियों का) परदा न करके समक्ष आना । जैसे,—उनके घर की स्ञियाँ किसी के सामने नहीं होती ।
२. भेंट । मुलाकात ।
३. किसी पदार्थ का अगला भाग । आगे की ओर का हिस्सा । आगा । जैसे,—उस मकान का सामना तालाब की ओर पड़ता है ।
४. किसी के विरुद्ध या विपक्ष में खड़े होने की क्रिया या भाव । मुकाबला । जैसे,—वह किसी बात में आपका सामना नहीं कर सकता ।
५. भिडंत । मुठभेड़ । लड़ाई । जैसे,—युद्धक्षेत्र में दोनों दलों का सामना हुआ ।
६. उद्दंडता । गुस्ताखी । ढिठाई । मुहा॰—सामना करना = धृष्टता करना । सामने होकर जबाब देना । गुस्ताखी करना । जैसे,—जरा सा लड़ाका, अभी से सबका सामना करता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "सामना" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें