अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
साही १संज्ञा स्त्री॰[सं॰ शल्यकी] एक प्रसिद्ध जंतु जो प्राय: दो फुट लंबा होता है । विशेष—इसका सिर छो्टा, नथुने लंबे, कान और आँखें छोटी और जीभ बिल्ली की तरह काँचेदार होती है । ऊपर नीचे के जबड़ में चार दाँतों के अतिरिक्त कुतरनेवाले दो दाँत ऐसे तीक्ष्ण होते है कि लकड़ी के मोटे तख्ते तक को काट डालते हैं । इसका रंग भूरा, सिर और पाँव पर काले काले सफेदी लिए छोटे छोटे बाल और गर्दन पर के बाल लंबे और भूरे रंग के होते हैं । पीठ पर लंबे नुकीले काँटे होते हैं । काँटे बहुधा सीधे और नोकें पूँछ की भाँति फिरी रहती हैं । जब यह क्रुद्ध होता है, तब काँटे सीधे खड़े हो जाते हैं । यह अपने शत्रुओं पर अपने काँटों से आक्रमण करता है । इसका किया हुआ घाव कठिनता से आराम होता है । इन काँटों से लिखने की कलम बनाई जाती है और चूड़ाकर्म में भी कहीं कहीं इनका व्यवहार होता है । ये जंतु आपस में बहुत लड़ते हैं, इसलिये लोगों का विश्वास है कि यदि इसके दो काँटे दो आदमियों के दरवाजों पर गाड़ दिए जाएँ, तो दोनों में बहुत लड़ाई होती है । यह दिन में सोता और रात में जगता है । यह नरम पत्ती, साग, तरकारी और फल खाता है । शीतकाल में यह बेसुध पड़ा रहता हैं । यह पार्य: ऊष्ण देशों में पाय जाता है । स्पेन, सिसिली आदि प्रयद्वीपों और अफ्रीका के उत्तरी भाग, एशिया के ऊत्तर , तातार, ईरान तथा हिंदुस्तान में यह बहुत मिलता है । इसे कहीं कहीं 'सेई' और 'स्याऊ' भी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।