सिविल
वि॰ [अँ॰]
१. नगर संबंधी । नागरिक ।
२. नगर की शांति के समय देखरेख या चौकसी करनेवाला । जैसे—सिविल पुलिस ।
३. मुल्की । माली ।
४. शालीन । सभ्य । मिलनसार ।
सिविल डिसओबीडिएंस
संज्ञा पुं॰ [अँ॰] दे॰ 'सविनय कानुन का भंग' ।
सिविल नाफरमानी
संज्ञा पुं॰ [अँ॰ सिविल + फा॰ नाफर्मानी] सविनय अवज्ञा । सविनय कानून भंग ।
सिविल प्रोसीजर कोड़
संज्ञा पुं॰ [अँ॰] न्यायविधान । जाब्ता दीवानी ।
सिविल वार
संज्ञा पुं॰ [अँ॰] दे॰
गृहयुद्ध ।
सिविल सर्जन
संज्ञा पुं॰ [अँ॰] सरकारी बड़ा डाक्टर जिसे जिले भर के अस्पतालों, जेलखानों तथा पागलखानों को देखने का अधिकार होता है ।
सिविल सर्विस
संज्ञा स्त्री॰ [अँ॰] ब्रिटिश शासनकाल में अँगरेजी सरकार की एक विशेष परीक्षा जिसमें उत्तीर्ण व्यक्ति देश के प्रबंध और शासन में ऊँचे पद पर नियुक्त होते थे ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।