🕉️ 24 November 2026, Tuesday · 07:37:21 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सिसोदिया
sisodiyā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सिसोदिया संज्ञा पुं॰ [सिसोद (स्थान)] गुहलौत राजपूतों की एक शाखा जिसकी प्रतिष्ठा क्षत्रिय कुलों में सबसे अधिक है और जिसकी प्राचीन राजधानी चित्तौड़ थी और आधुनिक राजधानी उदयपुर है । विशेष—क्षत्रियों में चित्तौड़ या उदयपुर का घराना सूर्यवंशीय महाराज रामचंद्र की वंशपरंपरा में माना जाता है । इन क्षत्रियों का पहले गुजरात के वल्लभीपुर नामक स्थान में जाना कहा जाता है । वहाँ से बाप्पारावल ने आकर चित्तौड़ को तत्कालीन मोरी शासक से लेकर अपनी राजधानी बनायी । मुसलमानों के आने पर भी चित्तौड़ स्वतंत्र रहा और हिंदू शक्ति का प्रधान स्थान माना जाता था । चित्तौड़ में बड़े बड़े पराक्रमी राणा हो गए हैं । राणा समर सिंह, राणा कुंभा, राणा साँगा आदि मुसलमानों से बड़ी वीरता से लड़े थे । प्रसिद्ध वीर महारणा प्रताप किस प्रकार अकबर से अपनी स्वाधीनता के लिये लड़े, यह प्रसिद्ध ही है । सिसोद नामक स्थान में कुछ दिन बसने के कारण गुहिलौतों की यह शाखा सिसोदिया कहलाई ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬