🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:57:03 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सेहरा
seharā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सेहरा संज्ञा पुं॰ [सं॰ शीर्षहार, हिं॰ सिरहार, सिरहरा]
१. फूल की या तार और गोटों की बनी मालाओं की पंक्ति या जाल जो दूल्हे के मौर के नीचे लटकता रहता हैं । उ॰—तीन गुनन के सेहरा दुलह पहिरावहि हो ।—धरम॰ श॰, पृ॰ ४८ ।
२. विवाह का मुकुट । मौर । उ॰—(क) लटकत सिर सेहरो मनो शिखी शिखंड सुभाव ।—सूर (शब्द॰) । (ख) मानिक सुपन्ना पदिक मोतिन जाल सोहत सेहरा ।—रघुराज (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पहिराना ।—बँधना ।—बाँधना । मुहा॰—किसी के सिर सेहरा बँधना = किसी का कृतकार्य होना । औरों से अधिक यश या कीर्ति होना । श्रेय मिलना । सेहरा बँधाई = वह नेग जो दूल्हे को सेहरा बाँधने पर दिया जाता है । सेहरे के फूल खिलना = विवाह की अवस्था को प्राप्त होना । विवाह योग्य होना । सेहरे जलवे की = जो विधिपूर्वक ब्याह कर आई हो । (मुसल॰) ।
३. वे मांगलिक गीत जो विवाह के अवसर पर वर के यहाँ गाए जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "सेहरा" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें