अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
सोधना पु † १क्रि॰ सं॰ [सं॰ शोधन] १. शोधन करना । शुद्ध करना । साफ करना । उ॰— बसि सकोच दसवदन बस साँच दिखावति बाल । सिय लौं सोधति तिय तनहि लगनि अगनि की ज्वाल ।—बिहारी (शब्द॰) । २. गलती या दोष दूर करना । ३. विचार कर देखना । ठीक करना । निश्चित करना । निर्णय करना । उ॰— (क) ग्रह तिथि नखत जोगु बर बारु । लगन सोधि बिधि कीन्ह बिचारु । —तुलसी (शब्द॰) । (ख) समझि करम गति धीरज कीन्हा । सोधि सुगम मगु तिन्ह करि दीन्हा ।—तुलसी (शब्द॰) । ४. खोजना । ढूँढना । तलाश करना । उ॰— (क) एहि कुरोग कर औषध नाहीं । सोधेऊँ सकल बिस्व मन माहीं । —तुलसी (शब्द॰) । (ख) प्यासे दुपहर जेठ के थके सबै जल सोधि । मरुधर पाय मतीरहू मारु कहत पयोधि ।—बिहारी (शब्द॰) । (ग) मैं तोहि बरजों बार बार । तै बन सोध्यो डाढ़ डाढ़ । सब फूलन में कियो है भोग । सुख न भयो तन बाढयो रोग । — कबीर (शब्द॰) । ४. धातोओं का औषध रुप में व्यवहार करने के लिये संस्कार । जैसे, —पारा सोधना । ६. ठीक करना । दुरुस्त करना । सुधारना । ७. ऋण चुकाना । अदा करना । ८. प्रसंग करना । संभोग करना । (बाजारु) ।
सोधना पु † २संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ सोधन (=अन्वेषण)] खोज । तलाश । उ॰— पीव गया परदेश सु कतहूँ सोधना । अब हूँ गृह ते निकसि करौंगी सोधना । — सुंदर ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰३४३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।