🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सोनामक्खी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ स्वर्णमाक्षिक]
१. एक खनिज पदार्थ जो भारत में कई स्थानों में पाया जाता है । विशेष— आयुर्वेद में इसकी गणना उपधातुओं में है । इसमें सोने का कुछ अंश और गुण वर्तमान रहने के कारण इसका ना म स्वर्णमाक्षिक पड़ा है । सोने के अभाव में ओषधियों में इसका उपयोग किया जाता है । सोने के सिवा अन्य धातुओं का संमिश्रण रहने से इसमें और भी गुण आ गए हैं । उपधातु होने के कारण, यथोचित रीति से सोधन कर इसका व्यवहार करना चाहिए, अन्यथा यह मंदाग्नि, बलहानि, विष्टंभिता, नेत्ररोग, कोढ़, गडमाला, क्षय, आध्मान, कृमि आदि अनेक रोग उत्पन्न करती है । शोधितावस्था में यह वीर्यवर्धक, नेत्रों के लिये हितकर, स्वरशोधक, व्यवायी, कोढ़, सूजन, प्रमेह, बवासीर, वस्ति, पांडुरोग, उदरव्याधि, विषविकार, कंठरोग, खुजली, क्षय, भ्रम, हुल्लास, मूर्छा, खाँसी, श्वास आदि रोगों का नाश करनेवाली मानी गई है । पर्या॰— स्वर्णमाक्षिक । माक्षिक । हेममाक्षिक । धातुमाक्षिक । स्वर्णवर्ण । स्वर्णाह्नय । पीतमाक्षिक । माक्षिकधातु । तापीज । मधुमाक्षिक । तीक्षण । मधुधातु ।
२. एक प्रकार का रेशम का कीड़ा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।